[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची कार्यालयों में हिंदी का करें प्रयोग

कार्यालयों में हिंदी का करें प्रयोग

0
कार्यालयों में हिंदी का करें प्रयोग

प्रतिनिधि, खलारी.

पिपरवार ऑफिसर्स क्लब में बुधवार को राजभाषा हिंदी पर कार्यशाला आयोजित की गयी. इसमें सीसीएल मुख्यालय के प्रबंधक राजभाषा डॉ द्विविक दिवेश ने सीसीएल कर्मचारियों को कार्यालयों में हिंदी की सरलता से उपयोग के तरीके बताये. हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि किसी भी भाषा को आसान या कठिन कहा जा सकता है. भाषा, संस्कृति व अभिमान का आपस में गहरा नाता है. भाषा के माध्यम से हम अपने विचारों को अभिव्यक्त करते हैं या कार्यालयों में कार्य को फाइलों में संरक्षित रखा जाता है. सरकार चाहती है कि सरकारी संचार हिंदी में हो. उन्होंने कहा कि जिन लोगों को अंग्रेजी नहीं आती है, यदि उन्हें हम अंग्रेजी में लिखा कागज पकड़ा देते हैं, तो यह उनके साथ उत्पीड़न होता है. कहा कि हमें अंग्रेजी में काम करना सहज महसूस होता है. लेकिन यदि सरकारी गाइडलाइन का पालन नहीं करते हैं, तो यह सरकार के निर्देशों की अवहेलना होगी. श्री दिवेश ने कर्मचारियों को पावर प्रजेंटेशन देते हुए आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस तकनीक की मदद लेने की भी सलाह दी. संचालन वीरेद्र कुमार महतो ने किया. मौके पर एसओपी नागेश गोपाल, कार्मिक अधिकारी शिशिर गर्ग, ज्योति कुशवाहा, अरुण महतो, हेमचंद्र महतो सहित काफी संख्या में पिपरवार, एनके, मगध-संघमित्रा, आम्रपाली-चंद्रगुप्त व राजहरा क्षेत्र के कार्मिक विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे.

पिपरवार ऑफिसर्स क्लब में बुधवार को राजभाषा हिंदी पर कार्यशाला

29 खलारी 02, कर्मचारियों को हिंदी का पाठ पढ़ाते द्विवेक दिवेश.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel