[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Cricket : धनबाद ने खूंटी और पलामू ने पश्चिम सिंहभूम को पराजित किया

Cricket : धनबाद ने खूंटी और पलामू ने पश्चिम सिंहभूम को पराजित किया

0
Cricket : धनबाद ने खूंटी और पलामू ने पश्चिम सिंहभूम को पराजित किया

धनबाद. गुरप्रीत सिंह (87), दिशांक शेखर (80), प्रिंस यादव (58*) और पीयूष कुमार (52) के अर्धशतकों की मदद से धनबाद ने जेएससीए अंतर जिला अंडर-14 क्रिकेट में खूंटी को 221 रन से हराया. दिन के एक अन्य मैच में पलामू ने पश्चिम सिंहभूम को दो विकेट से पराजित किया. चास में खेले गये दिन के पहले मैच में धनबाद ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 40 ओवर में तीन विकेट पर 326 रन बनाये. गुरप्रीत सिंह ने 72 गेंदों पर 87 रन, दिशांक शेखर ने 75 गेंदों पर 80 रन, प्रिंस यादव ने 30 गेंदों पर नाबाद 58 और पीयूष कुमार सिंह ने 47 गेंदों पर 52 रन बनाये. जवाब में खूंटी की पारी 31.2 ओवर में 105 रन पर सिमट गयी. धनबाद के गुरप्रीत गेंदबाजी में भी जलवा दिखाया और 28 रन देकर पांच विकेट झटके. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. दिन के दूसरे मैच में पलामू ने पश्चिम सिंहभूम को दो विकेट से पराजित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पश्चिम सिंहभूम की टीम 36.3 ओवर में 126 रन पर आउट हो गयी. टीम के लिए गगन विक्रांत टोपनो ने सबसे अधिक 46 रन बनाये. पलामू की ओर से प्रकाश राज सिंह ने तीन, जबकि शाश्वत स्वर्ण, आयुष प्रताप सिंह और ऋषभ राज ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में पलामू ने दो गेंद शेष रहते दो विकेट से जीत दर्ज की. सुमित कुमार सिंह ने नाबाद 38 रन बनाये. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया. आर्यन आर्य व कार्तिक ने 26-26 रन का योगदान किया. पश्चिम सिंहभूम के दिव्यांश यादव ने चार और अहसान अहमद ने दो विकेट लिये.

कोडरमा ने जामताड़ा को 117 रन से हराया

गुमला. शहीद तेलंगा खड़िया क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे जेएससीए अंतर जिला अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को कोडरमा ने जामताड़ा को 117 रन से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए कोडरमा की टीम 36.2 ओवर में 178 रन पर आउट हो गयी. प्रिंस कुमार ने 38, तन्मय कुमार ने 19 रन बनाये. जामताड़ा के कमर अंसारी ने 29 रन देकर चार विकेट लिये. जवाब में जामताड़ा की पूरी टीम 17.5 ओवरों में महज 61 रन पर सिमट गयी. अंकित कुमार ने 22 रन बनाये. कोडरमा के प्रिंस ने 24 रन देकर चार विकेट लिये. प्रिंस कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel