[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची सुंडील से दो नाबालिग लापता, दो युवकों पर ले जाने का संदेह

सुंडील से दो नाबालिग लापता, दो युवकों पर ले जाने का संदेह

0
सुंडील से दो नाबालिग लापता, दो युवकों पर ले जाने का संदेह

रातू.

थाना क्षेत्र के सुंडील गांव से रविवार की दोपहर दो नाबालिग बच्चियों के अचानक लापता हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. बच्चियों के पिता ने रातू थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज करायी है. आवेदन में बताया गया है कि गांव के समीप एक नेटवर्किंग कंपनी का निजी प्रशिक्षण संस्थान संचालित है. जहां कई युवक स्किल डेवलपमेंट का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. परिजनों के अनुसार उक्त संस्थान से जुड़े दो युवक नीतीश कुमार दास और कमल कुमार भी आज से गायब हैं. बच्चियों के परिजनों ने आशंका जतायी है कि दोनों युवकों ने बच्चियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ बिहार ले गये हैं. परिजन लगातार बच्चियों की तलाश में जुटे हुए हैं, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए रातू पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ-साथ संभावित ठिकानों पर भी नजर रख रही है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel