[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची छापर में वर्चस्व को लेकर भिड़े टीएसपीसी व जेजेएमपी उग्रवादी

छापर में वर्चस्व को लेकर भिड़े टीएसपीसी व जेजेएमपी उग्रवादी

0
छापर में वर्चस्व को लेकर भिड़े टीएसपीसी व जेजेएमपी उग्रवादी
Birsa Munda

रांची. बुढ़मू थाना क्षेत्र के छापर नदी से बालू के कारोबार में वर्चस्व को लेकर रविवार को उग्रवादी संगठन टीएसपीसी और जेजेएमपी के सदस्य आमने-सामने हो गये. इस दौरान उनके बीच जमकर मारपीट हुई. घटना रविवार दोपहर करीब तीन से चार बजे के बीच छापर रेलवे क्रासिंग के पास घटी. बताया जाता है कि उक्त स्थल पर बालू का बड़ा स्टॉक है, जहां से ट्रैक्टरों से बालू की तस्करी की जाती है. बताया जाता है कि इस मारपीट में दोनों ओर से सात लोग घायल हो गये हैं. इनमें तीन की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. सभी घायलों का गुपचुप ढंग से इलाज कराया जा रहा है. बताया जाता है कि टीएसपीसी का नेतृत्व एरिया कमांडर दिवाकरजी और जेजेएमपी का नेतृत्व आलोकजी कर रहे थे. दोनों पक्षों के लोग अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे. हालांकि दोनों संगठनों का स्थानीय स्तर पर संबंध होने के कारण गोली नहीं चली, लेकिन जमकर एक-दूसरे पर लाठियां बरसायी गयी. सूत्रों के अनुसार टीएसपीसी का छापर में बालू के अवैध कारोबार में पहले से वर्चस्व है. अब उस कारोबार में जेजेएमपी भी भागीदारी चाहता है. बताया जाता है कि घटना के बाद समाचार लिखे जाने तक वहां पुलिस नहीं पहुंच पायी थी. फिलहाल मामले को लेकर छापर में तनाव की स्थिति बनी हुई है. थाना प्रभारी रामजी कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के बीच मारपीट की सूचना मिली थी और सूचना सत्यापन के दौरान मारपीट करने की सामने नहीं आयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel