[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आया ट्रक, साले की मौत, जीजा घायल

बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आया ट्रक, साले की मौत, जीजा घायल

0
बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आया ट्रक, साले की मौत, जीजा घायल

नामकुम. थाना क्षेत्र अंतर्गत सिदरौल स्थित सैमसंग गोदाम में माल लेकर आये ट्रक के बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से ट्रक पर सवार खलासी बासु कुमार पिता बिरेंद्र कुमार, देवरिया उत्तर प्रदेश निवासी की मौत हो गयी. वहीं चालक प्रवेंद्र कुमार को बिजली का झटका लगा, जिससे दूर फेंका गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना रविवार की देर रात की बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार मृतक व घायल रिश्ते में जीजा साला हैं. दोनो सैमसंग कंपनी का सामान लेकर सिदरौल स्थित गोदाम आये थे. रात होने की वजह से गोदाम में गाड़ी नहीं ले जाने दिया गया, जिसके बाद गोदाम के समीप सड़क किनारे दोनों ट्रक में सो गये. इसी क्रम में ट्रक तार की चपेट में आ गया, परंतु उन्हें पता नहीं चला. देर रात डेढ़ बजे, जब दोनों नंगे पांव बाथरूम जाने के लिए ट्रक से उतरे तो चालक को झटका लगा, जिससे वह दूर जा गिरा. वहीं बासु करंट की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel