[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Ranchi News : राजधानी में तीन नये वेंडिंग जोन व एक वेंडर मार्केट बनाये जायेंगे

Ranchi News : राजधानी में तीन नये वेंडिंग जोन व एक वेंडर मार्केट बनाये जायेंगे

0
Ranchi News : राजधानी में तीन नये वेंडिंग जोन व एक वेंडर मार्केट बनाये जायेंगे

रांची. नगर निगम की ओर से तीन नये वेंडिंग जोन बनाये जायेंगे. इसके साथ ही एक वेंडर मार्केट भी बनाया जायेगा. इसमें 1000 से ज्यादा वेंडर्स को जगह मिल पायेगी. इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. सभी नये निर्माण के लिए जगहों को भी चिह्नित कर लिया गया है. इसके तहत तीन नये वेंडिंग जोन चुटिया थाना के बगल में, सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल के पास और पुरुलिया रोड लॉयला ट्रेनिंग सेंटर के सामने तैयार किये जायेंगे. यहां पर रांची नगर निगम की ओर से किये गये सर्वे के अनुसार सड़क किनारे दुकान लगानेवालों को जगह दी जायेगी.

मोरहाबादी वेंडिंग जोन में अप्रैल माह से मिलेगी जगह

इधर, मोरहाबादी में तैयार हो रहे वेंडिंग जोन का काम लगभग 90 प्रतिशत पूरा हो गया है. यहां पर 268 दुकानदारों को जगह देने का लक्ष्य रखा गया है. अप्रैल माह से इसमें भी चयनित दुकानदारों को जगह देने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है. इन सभी वेंडिंग जोन व वेंडर मार्केट के तैयार होने से एक हजार से ज्यादा दुकानदारों को जगह मिलेगी. प्रशासक सह नगर आयुक्त संदीप सिंह ने बताया कि मोरहाबादी स्थित वेंडिंग जोन का काम लगभग पूरा हो गया है. जल्द ही उसमें आंवटन के लिए आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी. वहीं जिला प्रशासन की ओर से जमीन मुहैया करायी गयी है, जिसमें वेंडर बनाया जाना है. नये वेंडिंग जोन और वेंडर मार्केट बनने से व्यवस्था बेहतर होगी.

चुटिया में 37 लाख की लागत से बनेगा वेंडिंग जोन

चुटिया थाना के बगल में वेंडिंग जोन का निर्माण किया जायेगा. जहां पर 80 से 100 वेंडर्स अपनी दुकान लगा सकेंगे. यह 37 लाख की लागत से तैयार होगा. इसका डीपीआर भी तैयार हो गया है. वहीं सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल के बगल में बननेवाले वेंडिंग जोन में 70 से 80 वेंडर्स अपनी दुकान लगा सकेंगे. पुरुलिया रोड लॉयला ट्रेनिंग सेंटर के सामने लगभग 80 वेंडर्स को जगह दी जायेगी. इन निर्माण कार्य के लिए डीपीआर तैयार किया जा रहा है. इन जगह पर शेड, लाइट आदि की व्यवस्था होगी.

कुसुम विहार में भी तैयार होगा वेंडर मार्केट

जिला प्रशासन की ओर से नगर निगम को कुसुम विहार में एक एकड़ जगह दी गयी है, जहां पर वेंडर मार्केट तैयार किया जाना है. इसमें कचहरी बाजार व मोरहाबादी के दुकानदारों को जगह दी जायेगी. इसमें 300 से 400 वेंडर्स को जगह मिल सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel