[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Ranchi News : उर्स में आज होगा कव्वाली का मुकाबला, सीएम होंगे शामिल

Ranchi News : उर्स में आज होगा कव्वाली का मुकाबला, सीएम होंगे शामिल

0
Ranchi News : उर्स में आज होगा कव्वाली का मुकाबला, सीएम होंगे शामिल

रांची. पांच दिवसीय उर्स के चौथे दिन रविवार को मुंबई के कव्वाल अजीम नाजा व जुनैद सुल्तान के बीच कव्वाली का मुकाबला होगा. इस कव्वाली कार्यक्रम का उदघाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा रात नौ बजे किया जायेगा. चादरपोशी भी की जायेगी. राज्य के लोगों की खुशहाली के लिए दुआ की जायेगी. दिन में साढ़े तीन बजे महासचिव जावेद अनवर के आवास से शाही संदल व चादर निकलेगी, जो डोरंडा के विभिन्न इलाकों से होते हुए मजार शरीफ पहुंचेगी. इसके बाद विभिन्न रस्म की अदायगी कर चादरपोशी की जायेगी. कमेटी की ओर से लंगर बांटा जायेगा. रविवार होने के कारण काफी भीड़ होगी. शनिवार को काफी संख्या में विभिन्न संस्थाओं के लोगों की ओर से चादरपोशी की गयी. समाजसेवी सह अध्यक्ष गोरखा स्पोर्ट्स एकेडमी रितेश कुमार थापा ने बाबा के मजार पर चादरपोशी की. दरगाह कमेटी के सदर अय्यूब गद्दी, महासचिव जावेद अनवर, रिजवान हुसैन, अनीस गद्दी समेत कमेटी के अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें पगड़ी बांधकर स्वागत किया. मौके पर समित लामा, पवन क्षेत्री, रवि सिंह, प्रणव क्षेत्री, कौशिक थापा, सौरव राइ, मिथलेश राणा, बिशप राणा सहित अन्य उपस्थित थे.

मेला का आनंद लिया

चादरपोशी करने के बाद लोगों ने मेला का आनंद लिया. विभिन्न व्यंजनों का लुफ्त उठाया. बच्चों के लिए खिलौने से लेकर कपड़ा, बरतन समेत अन्य कुछ की दुकानें सजी है. मेला में सुरक्षा के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया है. 15 सितंबर को कुल व फातिहा खानी और मिलाद शरीफ बाद नमाज फजर होगी. दोपहर 2:00 बजे से लंगर-ए-आम, तिलावते पंच सूरह सहित अन्य कार्यक्रम होंगे. रात नौ बजे से कव्वाली का मुकाबला होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel