[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची रांची के न्यू खटंगा में मेधा डेयरी के स्टाफ के घर चोरी, ताला तोड़कर नकदी समेत 25 लाख गहने ले उड़े चोर

रांची के न्यू खटंगा में मेधा डेयरी के स्टाफ के घर चोरी, ताला तोड़कर नकदी समेत 25 लाख गहने ले उड़े चोर

0
रांची के न्यू खटंगा में मेधा डेयरी के स्टाफ के घर चोरी, ताला तोड़कर नकदी समेत 25 लाख गहने ले उड़े चोर
घर में चोरी के बाद बिखरा सामान. फोटो: प्रभात खबर

रांची से प्रणव की रिपोर्ट

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. ताजा मामला खेलगांव थाना क्षेत्र के न्यू खटंगा का है, जहां मेधा डेयरी के एक कर्मचारी के घर से चोरों ने 15,000 की नकदी समेत करीब 25 लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

नैनीताल घूमने गया था पूरा परिवार

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, खेलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम न्यू खटंगा, पोस्ट सुगनु निवासी अनीश कुमार भारती मेधा डेयरी में कार्यरत हैं. अनीश कुमार अपने परिवार के साथ कुछ दिनों के लिए नेपाल घूमने गए हुए थे. घर बंद होने के कारण उन्होंने मोहल्ले के एक दुकानदार को घर की देखरेख और रात में घर पर सोने की जिम्मेदारी सौंपी थी. परिवार के बाहर रहने के दौरान चोरों ने सूने घर को निशाना बनाया और वारदात को अंजाम दिया.

ताला तोड़कर घर में घुसे चोर

पीड़ित परिवार जब नेपाल से वापस लौटा तो घर का मुख्य दरवाजा खुला मिला. जांच करने पर पता चला कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ था. घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी से नकदी तथा जेवरात गायब थे. अनीश कुमार भारती के अनुसार, चोर घर से लगभग 15,000 रुपये नकद और करीब 25 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए. चोरी की जानकारी मिलते ही परिवार के होश उड़ गए.

दुकानदार ने बताई यह बात

जिस दुकानदार को घर की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई थी, उसका कहना है कि घटना वाली रात वह किसी कारणवश घर में सोने नहीं गया था. ऐसे में चोरों को वारदात को अंजाम देने का मौका मिल गया. पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: रांची के बूटी मोड़ में 150 दुकानदारों को मिलेगा स्थायी ठिकाना, 86 लाख से बनेगा वेंडिंग जोन

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद खेलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चोरी में शामिल अपराधियों का पता लगाने के लिए सभी संभावित बिंदुओं पर जांच की जा रही है. जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा भी पुलिस ने किया है.

इसे भी पढ़ें: नशे के कारोबार पर कुंदा पुलिस का प्रहार, 11.5 लाख के अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

Previous article 5 घंटे 15 मिनट लेट जमालपुर पहुंची अमरनाथ एक्सप्रेस, कई ट्रेनों की देरी से यात्रियों का सफर हुआ मुश्किल
Next article WagonR Flex-Fuel: मारुति लेकर आई देश की पहली फ्लेक्स फ्यूल कार, 100% इथेनॉल पर लगाएगी दौड़
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel