[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची प्रतियोगिता के विजेता कराटेकारों को मिला पुरस्कार

प्रतियोगिता के विजेता कराटेकारों को मिला पुरस्कार

0
प्रतियोगिता के विजेता कराटेकारों को मिला पुरस्कार

प्रतिनिधि, अनगड़ा.

आरटीसी पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रथम बिरसा मुंडा झारखंड राज्य ओपन कराटे प्रतियोगिता का रविवार को संपन्न हुआ. प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों बोकारो, धनबाद, हज़ारीबाग, गिरिडीह, रामगढ़ और रांची के सैकड़ों कराटे खिलाड़ियों ने अपने कौशल और प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, राजेश विश्वकर्मा, निदेशक डॉ आरएन महतो व प्राचार्य नरेंद्रनाथ महतो ने खिलाड़ियों काे हौसला आफजाई की. श्री चौधरी ने कहा कि शारीरिक विकास, बेहतर स्वास्थ्य और आत्मरक्षार्थ खेल प्रतियोगिताएं आवश्यक है. कराटे आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण है़ डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें राज्य व राष्ट्रीय मंच देने का उत्कृष्ट माध्यम है. प्रतियोगिता के विभिन्न कुमिते और काता वर्गों में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया. प्रमुख विजेता बालक वर्ग में आर्यन कुमार स्वर्ण, अभिराज मुंडा रजत व विवेक कच्छप कांस्य पदक जीता. बालिका वर्ग में पूजा कुमारी ने स्वर्ण, अनन्या टोप्पो ने रजत व खुशी कुमारी ने कांस्य पदक जीता. शिहान विमल आनंद नाग व सेंसई महादेव गोपे ने आयोजन में तकनीकी सहयोग व निर्णायक की भूमिका निभायी.

बिरसा मुंडा झारखंड ओपन कराटे प्रतियोगिता

संपन्नB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel