[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची प्रेमी से फोन पर हुआ विवाद, युवती ने छत से छलांग लगा दी जान

प्रेमी से फोन पर हुआ विवाद, युवती ने छत से छलांग लगा दी जान

0
प्रेमी से फोन पर हुआ विवाद, युवती ने छत से छलांग लगा दी जान

रांची़ प्रेमी से फोन पर शादी को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवती ने घर के चौथे तल्ले से कूदकर जान दे दी. मृतका का नाम सना प्रवीण है. यह घटना हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के बड़ी मस्जिद के समीप की है. मामले में पुलिस ने प्रेमी जावेद को पकड़ा है. उससे पूछताछ देर शाम तक जारी थी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सना का प्रेमी जावेद से शादी की बात को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा था. रविवार की देर रात दोनों एक दूसरे से मोबाइल पर बात कर रहे थे. बातचीत के दौरान ही दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि मोबाइल पर बात करते-करते सना घर के चौथे तल्ले से नीचे कूद गयी. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. सना के कूदने के बाद प्रेमी ही ले गया अस्पताल : जानकारी के अनुसार सना के छत से छलांग लगाने के बाद मौके पर सबसे पहले उसका प्रेमी जावेद ही पहुंचा था. वह खुद गंभीर रूप से घायल सना को पास के अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सना की मौत की सूचना पर उसके परिजन भी अस्पताल पहुंचे. सना की मौत से घर में मातम का माहौल है. वहीं दूसरी तरफ घटना की सूचना के बाद हिंदपीढ़ी पुलिस सना के प्रेमी जावेद को पकड़कर उससे पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel