[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची तमाड़ में पीजी कॉलेज बनाने का विरोध, ग्रामीणों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

तमाड़ में पीजी कॉलेज बनाने का विरोध, ग्रामीणों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

0
तमाड़ में पीजी कॉलेज बनाने का विरोध, ग्रामीणों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
हस्ताक्षर अभियान

रांची से शुभम हल्दार की रिपोर्ट

Ranchi News: झारखंड के रांची जिले के तमाड़ में राधारानी मंदिर परिसर में क्षेत्र के विकास को लेकर रविवार यानी 29 मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुखिया रमेश कुमार मुंडा ने की. बैठक में जनता के भलाई से जुड़े अलग-अलग मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कई अहम निर्णय लिए गए. इसमें पीजी महाविद्यालय से जुड़ा फैसला भी लिया गया. 

पीजी कॉलेज को लेकर हुआ फैसला 

ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में पीजी कॉलेज को मुख्यालय से दूर क्षेत्र में बनाने की योजना बन रही है. जिसका विरोध किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि तमाड़ थाना के पास स्थित फार्म की कुल जमीन में से दस एकड़ जमीन उच्च शिक्षा विभाग में ट्रांसफर कर वहां प्रस्तावित सरकारी पीजी महाविद्यालय का निर्माण कराया जाए. 

ग्रामीणों का हस्ताक्षर अभियान 

बैठक करने के बाद तमाड़ के मुख्य चौक चौराहो से होकर जुलुस के रूप में जनसमर्थन एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. ग्रामीणों का कहना है कि तमाड़ मुख्यालय होने के कारण यहां पीजी कॉलेज बनने से आसपास के कई प्रखंडों के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा लेने में आसानी होगी. इसी उद्देश्य को लेकर बैठक में जनसमर्थन हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. इसके माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री के सामने मांगों को जल्द ही रखा जाएगा. मौके पर रमेश कुमार मुंडा, डॉ. दुर्गादास मोदक, श्रवण भगत, अनिमा मल्लिक, अशोक गोस्वामी, सौमिक हल्दार, अशोक मिश्रा, चंदन गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. 

यह भी पढ़ें: बोकारो का चंद्रपुरा DVC प्लांट में भीषण आग, CISF की वजह से टला बड़ा हादसा, धू-धू कर जला एमसीसी-2 पैनल

यह भी पढ़ें: देवघर में गैस की किल्लत भी नहीं रोक पाई ‘सेवा की रसोई’, सदर अस्पताल में लकड़ी की आंच पर पक रहा 300 लोगों का खाना

Previous article सोम प्रदोष व्रत है आज, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और मंत्र सहित हर जरूरी बात
Next article बंगाल में मतदान से पहले दुरंतो ट्रेन से विदेशी मुद्रा जब्त, पटना से कोलकाता आ रहा था पैसा
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel