[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची सूर्या हांसदा को अपराधी कहने पर भड़के बाबूलाल, बोले- दिशोम गुरु गंभीर आपराधिक मामलों में तिहाड़ जेल गये

सूर्या हांसदा को अपराधी कहने पर भड़के बाबूलाल, बोले- दिशोम गुरु गंभीर आपराधिक मामलों में तिहाड़ जेल गये

0
सूर्या हांसदा को अपराधी कहने पर भड़के बाबूलाल, बोले- दिशोम गुरु गंभीर आपराधिक मामलों में तिहाड़ जेल गये
बाबूलाल मरांडी ने सूर्या हांसदा के मामले पर सरकार को दिलायी दिशोम गुरु के जेल जाने की याद.

Surya Hansda Encounter Case in Monsoon Session Jharkhand: गोड्डा के सूर्या हांसदा के कथित एनकाउंटर का मामला सोमवार को झारखंड विधानसभा में गूंजा. मानसून सत्र के दौरान खाद्य आपूर्ति मंत्री ने सूर्या हांसदा को अपराधी कहकर संबोधित किया, तो नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी नाराज हो गये. उन्होंने कहा कि जब तक किसी पर अपराध साबित नहीं हो जाता या कोर्ट उसे दोषी करार नहीं दे देता, तब तक उसे अपराधी कहना उचित नहीं हैं. बाबूलाल ने आरोप लगाया कि हंसदा की ‘साजिश रचकर हत्या’ की गयी है.

‘दिशोम गुरु भी गंभीर आपराधिक मामलों में जेल गये थे’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लोग जिन्हें दिशोम गुरु कहते हैं, वह कई गंभीर आपराधिक मामलों में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद रहे. मैं इस मंच पर ये मुद्दा नहीं उठाना चाहता था, लेकिन यह बात करना जरूरी था, क्योंकि सूर्या हांसदा पर भी इसी तरह अनेक मामलों में आरोप लगे, लेकिन अधिकांश में वे बरी हो गये. कोर्ट में अब तक सूर्या हांसदा किसी भी आपराधिक मामले में दोषी सिद्ध नहीं हुए हैं.

‘सूर्या को अपराधी घोषित करने का अधिकार कोर्ट को’

इसलिए, संसदीय कार्य मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा उन्हें अपराधी कहना पूरी तरह अनुचित है. किसी व्यक्ति को अपराधी घोषित करने का अधिकार केवल न्यायालय के पास है, जनप्रतिनिधियों के पास नहीं. अगर हमलोग किसी को अपराधी साबित करने लगे, तो यह ठीक नहीं होगा. उन्होंने कहा कि सूर्या हांसदा राजनीति में थे. कई बार चुनाव लड़े. अपने क्षेत्र में लोकप्रिय भी थे. हम सभी जानते हैं कि राजनीति में लोगों पर कई बार केस दर्ज करा दिये जाते हैं, इसका मतलब यह नहीं कि वह अपराधी हो गया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

‘मुख्यमंत्री सूर्या मामले की सीबीआई जांच की अनुशंसा करें’

बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर मांग की कि इस मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच करायी जाये. मुख्यमंत्री इस मामले की सीबीआई जांच की अनुशंसा कर दें. जांच सीबीआई करेगी. सच सामने आ जायेगा. बिना जांच किसी को अपराधी कहना उचित नहीं है.

सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने सदन में किया हंगामा

इससे पहले सदन में जमकर हंगामा हुआ. पहली पारी में कई बार सदन को स्थगित करना पड़ा. दूसरी पाली में कुछ काम हुए. सीएजी की रिपोर्ट सदन के पटल पर रखी गयी. विपक्षी दलों ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर के मुद्दे पर हंगामा किया, तो सत्ता पक्ष ने बिहार में एसआईआर और 130वें संविधान संशोधन के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की. इस विधेयक में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को 30 दिन या उससे अधिक समय तक जेल में रहने की स्थिति में पद पर बने रहने पर रोक का प्रावधान है.

भाजपा विधायकों ने मांगा मुख्यमंत्री का इस्तीफा

भाजपा विधायकों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की भी मांग की और आरोप लगाया कि सरकार आदिवासियों की जमीन लूट रही है. मरांडी ने कहा कि रांची के नगरी इलाके में एक अस्पताल के लिए आदिवासियों के भू-खंडों का जबरन अधिग्रहण किया जा रहा है. भाजपा ने कहा कि सरकार किसानों की जमीन लौटाये.

सत्ता पक्ष ने एसआईआर और 130वें संशोधन पर हंगामा किया

सत्ता पक्ष के घटक दलों (झामुमो, कांग्रेस, राजद) के गठबंधन ‘INDIA’ ने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया और 130वें संविधान संशोधन लोकतंत्र को कमजोर करेंगे. मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा, ‘बिहार में चुनाव से ठीक पहले मतदाता सूची संशोधन संदेह पैदा करता है. अगर झारखंड में ऐसी कोई प्रक्रिया अपनायी जाती है, तो झामुमो कड़ा विरोध करेगा.’

सदन शुरू होते ही हुआ हंगामा, कार्यवाही स्थगित

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही दोनों पक्षों के विधायक आसन के समीप आ गये और नारेबाजी करने लगे. विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने सदस्यों से बार-बार अपनी-अपनी सीट पर जाने का आग्रह किया, लेकिन उन्होंने अपना प्रदर्शन जारी रखा. हंगामे के बीच अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर साढ़े 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.

इसे भी पढ़ें

EXCLUSIVE: सूर्या हांसदा कौन था? कोई कहता है अपराधी, तो कोई बताता है समाज सेवक, जानिए दोहरी छवि का सच

रांची में यहां बन रहा झारखंड का सबसे बड़ा दुर्गा पूजा पंडाल, 150 से अधिक कारीगर दिन-रात कर रहे काम

Surya Hansda Encounter: मामले की जांच करने गोड्डा पहुंची NCST टीम, कहा- “कई कड़ियां गायब…”

Previous article पर्याप्त सैंपल नहीं लेने से बढ़ सकती है नाइट ब्लड सर्वे की तिथि
Next article उचकागांव में विस चुनाव में बाधा डालने वालों का तैयार होगा डेटा, होगी कार्रवाई
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel