[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची समय से आएं ऑफिस, जनता की समस्याओं का करें त्वरित समाधान, कलेक्टरेट का औचक निरीक्षण कर बोले रांची डीसी

समय से आएं ऑफिस, जनता की समस्याओं का करें त्वरित समाधान, कलेक्टरेट का औचक निरीक्षण कर बोले रांची डीसी

0
समय से आएं ऑफिस, जनता की समस्याओं का करें त्वरित समाधान, कलेक्टरेट का औचक निरीक्षण कर बोले रांची डीसी
रांची कलेक्टरेट के विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण करते डीसी मंजूनाथ भजंत्री

Surprise Inspection of Ranchi DC: रांची-रांची जिले के उपायुक्त सह दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने आज मंगलवार को समाहरणालय (कलेक्टरेट) ब्लॉक-ए के विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सूचना एवं जन संपर्क कार्यालय, विशिष्ट अनुभाजन कार्यालय, जिला आपूर्ति कार्यालय, भू-अर्जन कार्यालय, जिला कल्याण कार्यालय, स्थापना कार्यालय, जिला नीलाम पत्र कार्यालय, अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था कार्यालय का निरीक्षण किया. उन्होंने कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्य-निष्पादन की स्थिति और परिसर की साफ-सफाई देखी. अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

डीसी ने कर्मचारियों को समय से ऑफिस आने का दिया निर्देश


उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर की स्वच्छता और व्यवस्थाओं पर विशेष जोर दिया. उन्होंने परिसर को स्वच्छ, व्यवस्थित और नागरिकों के लिए सुगम बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए. उन्होंने समस्त कर्मचारियों को समय पर कार्यालय आने और जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए पहचान पत्र (आईडी कार्ड) अनिवार्य रूप से पहनने का निर्देश दिया. यह कदम अनुशासन को बढ़ावा देने और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है.

ये भी पढ़ें: झारखंड के हजारीबाग में ACB का बड़ा एक्शन, CHC प्रभारी डॉ सतीश कुमार 3000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

जनता की समस्याओं का करें त्वरित समाधान-मंजूनाथ भजंत्री


उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों को कार्यालयों में कार्यकुशलता बढ़ाने, लंबित कार्यों को शीघ्र निपटाने और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने जोर देकर कहा कि जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आम जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान करना है और इसके लिए सभी कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करना होगा.

प्रशासन की कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी हो-डीसी


उपायुक्त ने निर्देश दिया कि समाहरणालय परिसर में स्वच्छता और व्यवस्था को बनाए रखने के लिए नियमित रूप से निगरानी की जाए. उन्होंने कर्मचारियों से कार्यस्थल पर सकारात्मक और सहयोगात्मक वातावरण बनाए रखने की अपील की, ताकि रांची जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी और जनोन्मुख हो सके. मौके पर अपर समाहर्ता रामनारायण सिंह एवं जिला नजारत उपसमाहर्ता डॉ सुदेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel