[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची केबल टाउन और हरमू यूथ ने जीत दर्ज की

केबल टाउन और हरमू यूथ ने जीत दर्ज की

0
केबल टाउन और हरमू यूथ ने जीत दर्ज की

रिवोल्यूशन स्पोर्ट्स के तत्वावधान में सोमवार से मैक्लुस्कीगंज स्थित राजा बंगला खेल मैदान में चार दिवसीय अंडर-14 समर कप-2024 क्रिकेट लीग शुरू हुई. झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव, पूर्व अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल कोच शेखर बोस, सीओ प्रणव अंबष्ट, विधायक समरीलाल, नितेशनाथ शाहदेव, जितेंद्रनाथ पांडेय ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. इसके बाद टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ. टूर्नामेंट में जमशेदपुर की कदमा क्रिकेट अकादमी, केबल टाउन क्रिकेट अकादमी, रांची के हरमू यूथ क्लब व अरविंदो यूथ क्लब की टीमें हिस्सा ले रही हैं. प्रत्येक टीम तीन-तीन मैच खेलेगी. सोमवार को उदघाटन मैच केबल टाउन क्रिकेट क्लब व अरविंदो एकेडमी के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए केबल टाउन ने छह विकेट पर 133 रन बनाये. प्रतीक राज ने आतिशी बल्लेबाजी कर 56 रन बनाये. जवाब में अरविंदो एकादमी निर्धारित ओवरों में छह विकेट खोकर 106 रन ही बना सकी. दूसरे मैच में हरमू यूथ क्लब ने कदमा क्रिकेट अकादमी जमशेदपुर को हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए हरमू ने 9 विकेट पर रिशु के 37 रनों की बदौलत 109 रन बनाये. जवाब में कदमा क्रिकेट अकादमी आठ विकेट खोकर 105 रन तक पहुंच सकी. 23 मई को इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला जायेगा. मौके पर कामेश्वर वर्मा, राजीव वर्मा, संजीव वर्मा, मनीष वर्मा, संयोग सागर, सचिन गिरी, गुरजीत सिंह, सत्यम सिंह, चंदर सिंह, दयाशंकर साहू सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel