[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करें : डीसी

विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करें : डीसी

0
विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करें : डीसी

प्रतिनिधि, मेसरा.

पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय मेसरा में आर्चरी एरेना का उदघाटन मुख्य अतिथि उपायुक्त सह विद्यालय के अध्यक्ष मंजुनाथ भजंत्री व विशिष्ट अतिथि एसडीओ कुमार रजत ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर व तीर चलाकर किया. डीसी ने कहा कि विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित कर समर्पण के साथ पढ़ाई करें. उन्होंने आर्चरी का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार अर्जुन ने अपने लक्ष्य निर्धारित कर मछली की आंख में निशाना साधा था, उसी प्रकार आपलोगों का भी लक्ष्य निर्धारित हो. उन्होंने पुलवामा के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत किया. एसडीओ ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है. इसके अलावा भारत सरकार द्वारा फुटबॉल फॉर स्टूडेंट कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों के बीच 200 फुटबॉल का वितरण किया गया. मुख्य अतिथि ने विद्यालय का वार्षिक पत्रिका का विमोचन भी किया. विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. विद्यालय के बालिका बैंड की टीम ने अतिथियों के स्वागत में प्रस्तुति दी. प्राचार्य ने स्वागत भाषण दिया. धन्यवाद ज्ञापन वरीय शिक्षक मुकेश कुमार ने किया. मौके पर आइसीआइसीआइ फाउंडेशन के क्षेत्रीय निदेशक प्रणव कुमार, अजीत मंडल, विजय कुमार, मनोज कुमार, मंजुलिका पांडेय, अभिषेक कुमार, दिनेश कुमार, माधुरी कुजूर आदि मौजूद थे.

जवाहर नवोदय विद्यालय में डीसी ने पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलिB

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel