[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची हाइवा की चपेट में आये छात्र की मौत

हाइवा की चपेट में आये छात्र की मौत

0
हाइवा की चपेट में आये छात्र की मौत

प्रतिनिधि, ओरमांझी.

रांची-रामगढ़ उच्च पथ में ग्राम ओरमांझी दुर्गा महादेव मंदिर के समीप शुक्रवार को दोपहर 12 बजे स्कूटी जेएच 01 डी डब्लू 1104 पर सवार सीमा देवी व पुत्र शशांक कुमार वर्मा अज्ञात हाइवा की चपेट में आ गये. हादसे में चार वर्षीय शशांक कुमार वर्मा की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. माता सीमा देवी घायल हो गयी. हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों ने रोड जाम कर दी. सूचना मिलने पर पुलिस ने ग्रामीणों को समझा कर रोड में आवागमन सामान्य किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम ओरमांझी देवी मंडप गोसाई मोहल्ला निवासी अमित कुमार वर्मा की पत्नी सीमा देवी अन्य दिनों की तरह माउंट कार्मेल स्कूल से छुट्टी होने पर पुत्र शशांक कुमार वर्मा को स्कूटी से लेकर घर जा रही थी. घर से कुछ ही दूरी पर अज्ञात हाइवा ने उन्हें पीछे से धक्का मार दिया. स्कूटी असंतुलित होकर रोड पर गिर गयी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया.

सीओ को ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन :

ग्रामीणों ने सीओ उज्ज्वल सोरेन से लिखित रूप में एक मांग पत्र सौंपकर थाना चौक व कलकत्ता पब्लिक स्कूल के पास स्पीड ब्रेकर लगाने, सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास बेरीकेटिंग लगाने, सर्विस रोड को अतिक्रमणमुक्त कराने व एनएच-20 के प्रत्येक एक किलोमीटर की दूरी पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग की. प्राप्त जानकारी के अनुसार शशांक कुमार वर्मा माउंट कार्मेल स्कूल में नर्सरी क्लास में पढ़ता था.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel