[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची संगठन को बूथ स्तर पर अधिक मजबूत बनायें

संगठन को बूथ स्तर पर अधिक मजबूत बनायें

0
संगठन को बूथ स्तर पर अधिक मजबूत बनायें

प्रतिनिधि, खलारी.

झारखंड मुक्ति मोर्चा खलारी प्रखंड ने नेहरू क्लब खलारी में बीएलए-2 को लेकर बैठक आयोजित की. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष श्यामजी महतो ने की. बैठक में रांची जिला संयोजक धर्मेंद्र सिंह पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हुए. इस दौरान संगठन को बूथ स्तर पर अधिक मजबूत बनाने, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने तथा बीएलए-2 की जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी. साथ ही विभिन्न पंचायतों के लिए प्रभारियों की जल्द घोषणा करने पर भी सहमति बनी. इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष श्यामजी महतो, जैनुल खान, कलाम रिजवी, रंथू उरांव, सुनील यादव, सुभाष प्रजापति, महेंद्र चैहान, डॉ राजकुमार महतो व अशोक राम समेत कई नेताओं ने संगठन की मजबूती और जनसंपर्क अभियान को गति देने पर जोर दिया. वहीं बैठक के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा तथा राज्य सरकार की नीतियों व जनकल्याणकारी कार्यक्रमों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में युवा व स्थानीय लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. मोर्चा में शामिल होनेवालों में अरविंद कुमार महतो, विकास चैहान, अजय चैहान, रोहित महतो, योगेंद्र महतो, कुर्बान अंसारी, बंटी कुमार, गणेश साव, जावेद अख्तर, जमील अहमद, जुनैद रजा, आबिद रजा, राहुल मुंडा, कमलेश यादव, सूरज महतो, रवि महतो, नीरज कुमार, विशाल उरांव, ओम पासवान, आकाश नायक, शुभम गोप, कुलेश्वर महतो, जगेश्वर महतो, बादल उरांव, सुजीत चैहान, आनंद चौहान आदि हैं.

बीएलए-2 को लेकर झामुमो खलारी ने की बैठक

झामुमो में शामिल हुए क्षेत्र के कई लोग

10 खलारी 05, बैठक में उपस्थित झामुमो पदधारी व कार्यकर्ता.B

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel