[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Ranchi News: विधवा पेंशन का भुगतान करे राज्य सरकार : मरांडी

Ranchi News: विधवा पेंशन का भुगतान करे राज्य सरकार : मरांडी

0
Ranchi News: विधवा पेंशन का भुगतान करे राज्य सरकार : मरांडी

रांची. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है. श्री मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से कहा है कि हमारी विधवा माताओं और बहनों की स्थिति आज बेहद दयनीय और चिंताजनक हो गयी है. क्योंकि इस सरकार में उन्हें भारी संकट और उपेक्षा का सामना करना पड़ रहा है. कहा कि विधवा पेंशन, जो उनके जीवन का एकमात्र सहारा है, पिछले पांच-छह महीनों से बंद है.

महिलाओं ने कहा : रुक गयी है पेंशन

बाबूलाल ने कहा कि महिलाओं का कहना है कि सरकार ने विधवा पेंशन फंड का पैसा मंईयां सम्मान योजना के लिए ट्रांसफर कर दिया है, जिससे उनकी पेंशन रुक गयी है. कहा कि विधवा पेंशन, हमारी माताओं और बहनों के लिए सिर्फ एक राशि नहीं, बल्कि एक ऐसा सहारा है, जो उन्हें सम्मान और आत्मनिर्भरता प्रदान करती है.

पेंशन बंद होने से बढ़ीं

समस्याएं

बाबूलाल ने कहा कि पेंशन बंद होने से महिलाओं और माताओं की रोजमर्रा की जिंदगी में समस्याएं बढ़ गयी हैं. कई महिलाएं भोजन, दवाओं और अन्य जरूरतों के लिए संघर्ष कर रही हैं, लेकिन इसके बाद भी हेमंत सरकार उनकी मजबूरी और दर्द को नजरअंदाज कर स्थिति का मजाक बना रही है. कहा कि एक योजना की कीमत पर दूसरी योजना को आगे बढ़ाना किसी भी तरह से न्यायसंगत नहीं है. सरकार को समझना होगा कि हमारी विधवा माताओं और बहनों के जीवन में पेंशन की कितनी अहम भूमिका है, इसलिए मुख्यमंत्री को तत्काल विधवा पेंशन को बहाल करना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel