[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Smart Meter: झारखंड के सभी घरों में लगेंगे स्मार्ट मीटर, जानें क्या होंगे इसके फायदे

Smart Meter: झारखंड के सभी घरों में लगेंगे स्मार्ट मीटर, जानें क्या होंगे इसके फायदे

0
Smart Meter: झारखंड के सभी घरों में लगेंगे स्मार्ट मीटर, जानें क्या होंगे इसके फायदे
स्मार्ट मीटर

Smart Meter News Jharkhand| रांची, सुनील चौधरी : इस वर्ष झारखंड के सभी बिजली उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाये जायेंगे. झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने यह काम शुरू कर दिया है. दूसरे चरण में 13.41 बिजली उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाये जायेंगे. इसमें ज्यादातर शहरी क्षेत्र के उपभोक्ता हैं. रांची और धनबाद में पहले से ही स्मार्ट मीटर लगाने का काम चल रहा है. रांची में 3.50 लाख घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य है, जिसमें 3 लाख घरों में स्मार्ट मीटर लग चुके हैं. वहीं, धनबाद में एक लाख घरों में मीटर लगाना है, जिसमें 75 हजार घरों में मीटर लग चुके हैं. दूसरे चरण में रांची व धनबाद में भी 40-40 हजार अतिरिक्त उपभोक्ताओं के घरों में मीटर लगाये जायेंगे. केंद्र सरकार की आरडीएसएस स्कीम के तहत राज्य भर के सभी बिजली उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाये जाने हैं. राज्यभर में 46.48 लाख घरेलू उपभोक्ता हैं.

स्मार्ट प्रीपेड मीटर के क्या होंगे लाभ?

स्मार्ट प्रीपेड मीटर को एक्यूरेट रीडिंग के लिए जाना जाता है. उपभोक्ता जितनी बिजली खपत करना चाहते हैं, उसकी एक अनुमानित राशि पूर्व में ही री-चार्ज कराके जमा कर सकते हैं. वे जेबीवीएनएल की वेबसाइट अथवा कंज्यूमर सेल्फ केयर ऐप में जाकर लाइव खपत, लोड आदि की जानकारी ले सकते हैं. यदि उपभोक्ता कहीं बाहर जा रहे हैं, तो वह वेबसाइट पर इसकी सूचना देकर अपनी बिजली आपूर्ति बंद करा सकते हैं अथवा मेन स्विच ऑफ करके जा सकते हैं.

घाटा कम करने के लिए निगम लगा रहा Smart Meter

जेबीवीएनएल का अभी एंटीएंडसी लॉस करीब 25-30 प्रतिशत के आसपास है. इसे कम करने के लिए स्मार्ट मीटर लगाये जा रहे हैं. इस मीटर में एक डिवाइस लगा होता है, जिससे इसकी ऑनलाइन मॉनिटरिंग जेबीवीएनएल मुख्यालय से की जाती है. मीटर की ऑनलाइन रीडिंग कर उपभोक्ता के व्हाट्सऐप (WhatsApp) पर बिल की कॉपी भेज दी जा रही है. अब उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर को मीटर से जोड़ा जा रहा है. तब जेबीवीएनएल को मीटर रीडर रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इससे बोर्ड का खर्च घटेगा और घाटा कम होगा.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

झारखंड के किस जिले में कितने स्मार्ट मीटर लगेंगे?

  • बोकारो में 106611
  • चतरा में 16899
  • देवघर में 87326
  • धनबाद में 40393
  • दुमका में 18152
  • पूर्वी सिंहभूम में 195621
  • गढ़वा में 89041
  • गिरिडीह में 77114
  • गोड्डा में 33546
  • गुमला में 36899
  • हजारीबाग में 93230
  • जामताड़ा में 70177
  • खूंटी में 15819
  • कोडरमा में 48290
  • लातेहार में 20561
  • लोहरदगा में 14826
  • पाकुड़ में 25759
  • पलामू में 63558
  • रामगढ़ में 72945
  • रांची में 40457
  • साहिबगंज में 56831
  • सरायकेला में 58041
  • सिमडेगा में 13336
  • पश्चिमी सिंहभूम में 45874
  • कुल – 13,41,306

इसे भी पढ़ें

17 जनवरी 2025 को यहां मिल रहा सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर, 14.2 किलो के गैस सिलेंडर की आपके शहर में कितनी है कीमत, यहां देखें

Petrol Price Today: चाईबासा, लातेहार में कार-बाइक चलाने वालों की मौज, सरायकेला-खरसावां और गिरिडीह समेत 8 जिलों के लोगों की बढ़ी मुश्किलें

Previous article Son of Sardaar 2 की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, इस बार सोनाक्षी सिन्हा से नहीं बल्कि इस हसीना संग फरमाएंगे इश्क
Next article आज रखा जा रहा है सकट चौथ का व्रत, यहां से जानें चंद्रोदय का समय
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel