[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची छह लोग झारखंड आंदोलनकारी के रूप में चिह्नित

छह लोग झारखंड आंदोलनकारी के रूप में चिह्नित

0
छह लोग झारखंड आंदोलनकारी के रूप में चिह्नित
Birsa Munda

डकरा. झारखंड सरकार के गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा झारखंड आंदोलनकारी चिह्नितिकरण आयोग ने खलारी प्रखंड के छह आंदोलनकारियों को चिह्नित किया गया है. इनमें मुमताज आलम खान, गुलाम मोहम्मद व उदय सिंह के द्वारा आयोग सदस्य के समक्ष दिये गये बयान के आधार पर डकरा केडीएच काॅलोनी में रहनेवाले स्व जमुना राम के पुत्र सोनू लारी, गुलजारबाग निवासी स्व घासी राम गोप के पुत्र सागर गोप, डकरा ए-टाइप नर्मदेश्वर शिव मंदिर निवासी स्व तुलसी गंझू के पुत्र बिगन भोक्ता,इ सी पते पर रहने वाले स्व चंद्रिका राम के पुत्र राजकिशोर राम, केडीएच काॅलोनी निवासी स्व लखों लकड़ा के पुत्र अशोक लकड़ा, डकरा विश्वकर्मा मोड़ निवासी स्व.गोविंद मिस्त्री के पुत्र मोहन विश्वकर्मा को झारखंड आंदोलनकारी के रूप में पहचान की गयी है. गौरतलब हो कि अलग झारखंड आंदोलन के समय खलारी-पिपरवार आर्थिक नाकेबंदी को प्रभावशाली बनाने के लिए प्रमुख स्थान हुआ करता था. आंदोलन के समय जब कोयलांचल ठप हो जाता था और कोयला डिस्पैच का काम प्रभावित होता था तो दिल्ली तक असर होता था. घोषित छह आंदोलनकारियों में एकमात्र मोहन विश्वकर्मा अब इस दुनिया में नहीं हैं. तीन वर्ष पूर्व बीमारी के कारण उनका निधन हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel