[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची तैयार हो जाइये! झारखंड में भी चल रही है SIR की तैयारी, अभी से संभाल कर रखें ये दस्तावेज

तैयार हो जाइये! झारखंड में भी चल रही है SIR की तैयारी, अभी से संभाल कर रखें ये दस्तावेज

0
तैयार हो जाइये! झारखंड में भी चल रही है SIR की तैयारी, अभी से संभाल कर रखें ये दस्तावेज
वोटर की लिस्ट जांच करते पदाधिकारी, Pic Credit- Prabhat Khabar

SIR Jharkhand, रांची : झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) की तैयारी तेजी से चल रही है. चुनाव आयोग के निर्देŽश पर वर्तमान मतदाता सूची से 2003 की मतदाता सूची की मैपिंग की जा रही है. बीएलओ मतदाता की फैमिली ट्री बनाते हुए मैपिंग कर रहे हैं. देश के विभिन्न राज्यों में चल रहे एसआइआर के दूसरे चरण की समाप्ति 10 फरवरी को होगी. संभावना है कि उसके बाद चुनाव आयोग देश में तीसरे चरण के एसआइआर वाले राज्य की घोषणा करेगा, जिसमें झारखंड भी शामिल होगा.

मतदाता सूची की मैपिंग का काम पूरा करने का प्रयास

इस अवधि में राज्य की वर्तमान मतदाता सूची की मैपिंग का कार्य पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है. एसआईआर के दौरान मतदान की अहर्ता रखने वाले सभी लोगों को चुनाव आयोग को दस्तावेज देना होगा. आवेदन के दौरान स्वयं और माता‐पिता के लिए अलग‐अलग स्व-प्रमाणित करके जमा करना होगा. नागरिकता, निर्वाचन सूची, पहचान और आवासीय स्थिति से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे. चुनाव आयोग ने इसके लिए 13 दस्तावेज की सूची जारी की है. स्पष्ट किया गया है कि यह सूची केवल संदर्भ के तौर पर जारी की गयी है.

Also Read: तैयार रहिये हाड़ कंपाने वाली ठंड झेलने के लिए! झारखंड का पारा फिर गिरेगा, दितवाह तूफान का असर Zero

झारखंड में चल रहा है जागरूकता अभियान

चुनाव आयोग ग्रामीण और शहरी स्तर पर दस्तावेज को अपेडेट कराने, प्रमाण पत्र बनवाने और आवेदन प्रक्रिया समझाने के लिए अभियान चला रहा है. पंचायत स्तर पर शिविर लगा कर मतदाता सूची की मैपिंग की जा रही है.

आधार पर लागू होंगे विशेष नियम

दस्तावेज सूची में स्पष्ट किया गया है कि आधार कार्ड स्वयं नागरिकता का प्रमाण नहीं होगा, परंतु इसे आयोग द्वारा पहले जारी दिशा‐निर्देश के अनुसार सहायक दस्तावेज के रूप में उपयोग किया जा सकेगा.

तैयार रखें ये दस्तावेज

एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित करने के लिए दस्तावेज तैयार रखना होगा. राज्य में दस्तावेज के सत्यापन और नागरिकता से जुड़े आगामी कदम को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किये जाएंगे. फिलहाल नागरिकता को अपने पहचान पत्र, निवास प्रमाण और अन्य आवश्यक दस्तावेज समय रहते तैयार करने की सलाह दी गयी है.

Also Read: मॉर्निंग वॉक से घर लौटे और अचानक गिर पड़े, हार्ट अटैक से धनबाद में उत्पाद विभाग के लिपिक की मौत

Previous article NIA Raid In Bihar: बिहार में सुबह-सुबह NIA की छापेमारी से हड़कंप, जानिये किससे जुड़ा है मामला
Next article Video: रेल ट्रैक पार कर रहे थे हाथी, अचानक आ गई ट्रेन, देखें वीडियो
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel