[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची हेमंत सोरेन के खिलाफ चुनाव लड़ चुके सिमोन मालतो ने भाजपा छोड़ी

हेमंत सोरेन के खिलाफ चुनाव लड़ चुके सिमोन मालतो ने भाजपा छोड़ी

0
हेमंत सोरेन के खिलाफ चुनाव लड़ चुके सिमोन मालतो ने भाजपा छोड़ी
साइमन मालटो ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को भेजा अपना इस्तीफा.

Simon Malto Quits BJP|Jharkhand Assembly Election 2024|रांची, सतीश सिंह : झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले संताल परगना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक और नेता ने पार्टी छोड़ दी है. सिमोन मालतो ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को अपना इस्तीफा भेजा है. इसकी प्रति भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ-साथ प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को भी भेजी है.

पहाड़िया समुदाय को टिकट नहीं मिलने से नाराज हैं सिमोन मालतो

बरहेट विधानसभा सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ चुनाव लड़ चुके भाजपा नेता सिमोन मालतो ने कहा है कि पहाड़िया समुदाय से किसी को इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपना उम्मीदवार नहीं बनाया है. इसकी वजह से पहाड़िया समुदाय में रोष है.

पहाड़िया समुदाय को बताया भाजपा का परंपरागत वोटर

उन्होंने यह भी लिखा है कि पहाड़िया समुदाय कांग्रेस के बाद भाजपा के परंपरागत वोटर रहे हैं. ये लोग भाजपा को मजबूती दे रहे थे, लेकिन पार्टी ने इस जनजाति को गंभीरता से नहीं लिया, जिसकी वजह से पूरा समाज अपमानित महसूस कर रहा है.

भाजपा की प्राथमिक सदस्यता और सक्रिय सदस्यता भी छोड़ी

उन्होंने आगे लिखा है कि भाजपा में लंबे अरसे तक काम करने के बाद भारी मन से पार्टी छोड़ रहा हूं. उन्होंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता एवं सक्रिय सदस्यता से भी त्यागपत्र दे दिया है. भाजपा ने वर्ष 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में सिमोन मालतो को हेमंत सोरेन के खिलाफ बरहेट (एसटी) विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था. इस सीट पर भाजपा ने इस बार गमालियल हेम्ब्रम को हेमंत सोरेन के खिलाफ उतारा है.

2019 में हेमंत सोरेन के खिलाफ साइमन को मिले थे 47,985 वोट

वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में बरहेट (एसटी) सीट पर सिमोन मालतो को 47,985 वोट मिले थे. वहीं, हेमंत सोरेन को 73,725 वोट मिले थे. इसके पहले दुमका से हेमंत सोरेन के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली झारखंड की पूर्व मंत्री लोईस मरांडी भी भाजपा से इस्तीफा दे चुकीं हैं. लोईस मरांडी जामा से झामुमो के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं हैं.

Also Read

कमाल के जादूगर हैं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जानें शिवराज सिंह ने क्यों कही ये बात

झारखंड विधानसभा चुनाव : अमित शाह कल जारी करेंगे भाजपा का संकल्प पत्र

झारखंड बनने के बाद बाघमारा विधानसभा सीट पर कभी नहीं जीता झामुमो, 3 बार विधायक रहे ढुलू महतो

देवघर एसपी का नहीं किया ट्रांसफर, झामुमो-कांग्रेस-राजद-माले ने ECI पर लगाए गंभीर आरोप

https://www.youtube.com/watch?v=6tl9xrfIFsM
Previous article Patna: पटना में 20-20 एकड़ में बनेगी तीन नई पुलिस लाइन, जानें क्यों लिया गया ये निर्णय
Next article Bihar News: मुजफ्फरपुर स्वास्थ्य केंद्र(PHC) में डॉक्टर नहीं, गार्ड ने मरीज को लगाया इंजेक्शन, वीडियो हुआ वायरल
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel