[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची बड़ी द्वादशी पर काफी संख्या में भक्तों ने श्याम प्रभु का दर्शन किया

बड़ी द्वादशी पर काफी संख्या में भक्तों ने श्याम प्रभु का दर्शन किया

0
बड़ी द्वादशी पर काफी संख्या में भक्तों ने श्याम प्रभु का दर्शन किया

रांची. श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय रंग रंगीला श्री श्याम फाल्गुन अमृत महोत्सव के अंतिम दिन बड़ी द्वादशी पर गुरुवार को हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में बाबा के दर्शन के लिए दिन भर श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहा. यहां आये काफी संख्या में भक्तों ने श्याम प्रभु की आराधना कर सबकी मंगलकामना के लिए प्रार्थना करते हुए उनके दरबार में शीश झुकाया.इस अवसर पर खाटू नरेश का विशेष श्रृंगार किया गया था. वहीं बाबा को नवीन बागा धारण कराया गया. दिन भर संपूर्ण सवामनी भोग, मेवा सहित अन्य कुछ का भोग लगाया गया.वहीं अखंड ज्योति प्रज्जवलित कर संगीतमय भजन व प्रसाद वितरण किया गया.

मंडल के पहले महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया ने बताया कि गुरुवार को प्रातः पांच बजे बाबा का श्रृंगार किया गया.वहीं 5:30 बजे मंगला आरती और 10 बजे द्वादशी की अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई.वहीं खीर चूरमा का भोग अर्पित किया गया. रमेश धरणीधरका परिवार ने अखंड ज्योत प्रज्वलित की. रमेश सिंह के परिवार ने 104 वें श्री श्याम भंडारा का भोग निवेदित किया.

मंडल अध्यक्ष सुरेश सरावगी ने बताया कि महोत्सव पर विशेष भंडारा किया गया. जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया.भंडारे में खीर, चूरमा, दिलखुशार चंद्रकला, काजू व खोवा बर्फी, भुजिया, पुरी, चना दाल की सब्जी था. श्रृंगार सेवा श्याम सुंदर शर्मा, रत्नाकर शर्मा व अनूप दाधीच ने की.

महोत्सव संयोजक गौरव अग्रवाल मोनू ने बताया की सबों के सहयोग से महोत्सव संपन्न हुआ. इस दौरान प्रतिदिन काफी संख्या में भक्तों ने श्याम प्रभु के दर्शन किया.इस दौरान समाज के सभी वर्गों का समर्थन मिला. भंडारा वितरण में अजय मारू, राजीव रंजन मित्तल, सुशील लाखोटिया, रतन शर्मा ,राहुल मारू, अमित सरावगी, पंकज गाड़ोदिया, आदित्य लोहिया, रोशन खेमका, दिनेश अग्रवाल, विशाल पोद्दार, संजय सर्राफ, रौनक पोद्दार, अभिषेक सरावगी, लोकेश जालान, आशुतोष खेतान, प्रकाश सरावगी, निखिल नारनोली, किशन शर्मा, सर्वेश अग्रवाल सहित अन्य का सहयोग रहा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel