[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची चोरी की 12 बाइक सहित सात चोर गिरफ्तार

चोरी की 12 बाइक सहित सात चोर गिरफ्तार

0
चोरी की 12 बाइक सहित सात चोर गिरफ्तार

प्रतिनिधि, नामकुम.

पुलिस ने मंगलवार को मोटरसाइकिल चोर गिरोह का उदभेदन किया. चोरी की 12 बाइक सहित गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है. उक्त जानकारी ग्रामीण एसपी ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर दी. बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली सूचना पर ग्रामीण एसपी के निर्देश पर डीएसपी मुख्यालय प्रथम के नेतृत्व में गठित टीम ने सिदरौल जोड़ा मंदिर के समीप वाहन जांच अभियान चलाया. जिसमें ब्लू रंग की अपाची बाइक पर सवार अभय सिंह को रोक कर कागजात की मांग की. परंतु उसने नहीं दिखाया. कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने उक्त बाइक नामकुम बाजार से चोरी करने की बात स्वीकार की. उसी बाइक से वसीम ओहदर को पहुंचाने बेड़ो जा रहा था. अभय ने बताया कि पूर्व में भी चोरी के आरोप में जेल जा चुका है. जेल में ही वसीम से मुलाकात हुई थी. वह जेल से छूटने के बाद गिरोह बनाकर हाट बाजारों से बाइक चोरी कर गिरोह के सदस्यों से मिलकर वास्तविक रजिस्ट्रेशन नंबर बदलकर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर सस्ते दामों में बेचते थे. गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर गिरोह के पांच अन्य सदस्यों व चोरी के 12 बाइक जब्त किये गये.

गिरफ्तार आरोपी व जब्त बाइक :

पुलिस ने वसीम ओहदर उर्फ वसीम आलम पिता सबित ओहदर, शरीफ खान पिता वजीर खान (दोनों घाघरा बेड़ो), तौहिर अंसारी पिता कुर्बान अंसारी, दानिश आलम पिता स्व मंसूर आलम (दोनों कर्रा जरियागढ़ खूंटी निवासी), मोइन खान पिता जहूर खां लापुंग रांची, नसीम अंसारी पिता इजाज अंसारी नगड़ी रांची, अभय सिंह उर्फ मुन्ना सिंह पिता स्व शिवजी सिंह, छपरा बिहार को गिरफ्तार किया है. उनके पास से विभिन्न हाट बाजारों से चोरी की टीवीएस अपाची मोटरसाइकिल जेएच 01इएम3762, बीआर 07AL-2762, बिना नंबर की अपाची बाइक जिसका इंजन नंबर सीई4जीके211974, टीवीएस अपाची बाइक का पेट्रोल टंकी व कटा हुआ इंजन, हीरो स्पलेंडर जेएच 02एकस 3855, जेएच 02एफ8202, जेएच 01 एइ 1307, बिना नंबर का हीरो स्पलेंडर जिसका इंजन नंबर एचऐ11इवीएलएचसी83626, होंडा साइन जेएच 01बीबी 2410, हीरो पैसन प्रो जेएच 24 सी 8795, बजाज पल्सर जेएच 01एबी 5171, बिना नंबर का खुला इंजन का बजाज एनएस जिसका इंजन नंबर जेएलजेडसीइजी 20643 जब्त किया है.

थाना में दर्ज हैं मामले :

पुलिस ने बताया कि बाइक चोरी मामले में गिरफ्तार अभय सिंह पर नामकुम, लालपुर, चुटिया पिठौरिया, बरियातू थाना में सात मामले दर्ज हैं. साथ ही वसीम ओहदर कोतवाली, नामकुम, लालपुर, लापुंग, जीआरपी, डोरंडा, पिठौरिया, चुटिया थाना में आठ मामले दर्ज हैं. दोनों पूर्व में कई बार जेल जा चूके हैं.

जेल में छूटने के बाद बनाया बाइक चोर गिरोहB

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel