[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Hockey: हॉकी झारखंड एजीएम: सीनियर राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता रांची में

Hockey: हॉकी झारखंड एजीएम: सीनियर राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता रांची में

0
Hockey: हॉकी झारखंड एजीएम: सीनियर राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता रांची में

हॉकी रांची को मिला बेस्ट जिला संघ का अवार्ड

खेल संवाददाता, रांची

मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के सभागार में रविवार को हॉकी झारखंड की 11वीं वार्षिक आम सभा की बैठक हॉकी झारखंड के अध्यक्ष व हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. इसमें सभी 24 जिलों के अध्यक्ष व सचिव के अलावा कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे. एजीएम में भोलानाथ सिंह ने कहा कि आप सभी के सहयोग से आज हॉकी झारखंड नयी पहचान बना चुकी है. कई प्रतियोगिताओं में झारखंड की टीम चैंपियन बनी है. महिला हॉकी में हम बेहतर है लेकिन पुरुष हॉकी में हमें और मेहनत करने की जरूरत है. बैठक में सर्वसम्मति से अगले वर्ष की कार्य योजनाओं को स्वीकृत किया गया. जिसमें 2025 में सीनियर राज्य स्तरीय महिला व पुरुष हॉकी प्रतियोगिता रांची में, जूनियर सब जूनियर पुरुष टाटा में, जूनियर महिला खूंटी में और सब जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता सिमडेगा में कराने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ द्वारा मिले प्रशस्ति पत्र को एशिया महासंघ के उपाध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने देकर सम्मानित किया.

हॉकी रांची को बेस्ट जिला संघ का अवार्ड

वहीं इस वर्ष बेस्ट जिला हॉकी संघ का अवार्ड रांची को दिया गया. हॉकी रांची ने वर्षों बाद रांची लीग का आयोजन किया था. जिसके लिए हॉकी रांची के अध्यक्ष माइकल लाल, सचिव जयंत केरकेट्टा को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. वहीं हॉकी इंडिया की ओर से हॉकी झारखंड को मिले 40-40 हॉकी स्टिक सिमडेगा, खूंटी और गुमला जिले को दिया गया. मौके पर हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, सीइओ रजनीश कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

झारखंड कुश्ती संघ की एजीएम संपन्न

झारखंड कुश्ती संघ की 25वीं एजीएम रविवार को संपन्न हुई. इसकी अध्यक्षता संघ संस्थापक भोलानाथ सिंह ने की. उन्होंने कहा कि 25 वर्ष पहले दो चार लोग और छह से सात पहलवानों से झारखंड में कुश्ती की शुरुआत की गयी थी. जो आज 24 जिलों में पहुंच चुकी है. वहीं गोड्डा जिला को बेस्ट जिला संघ का अवार्ड के साथ 10 हजार रुपये और राजीव रंजन को बेस्ट कोच का पुरस्कार के साथ 10 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया. एजीएम में तय किया गया कि राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता बोकारो में, बीच कुश्ती देवघर और साहेबगंज में, अंडर-14 कुश्ती लोहरदगा में और सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता गोड्डा में और अन्य कुश्ती प्रतियोगिता रांची में कराने का निर्णय लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel