[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची करण की हैट्रिक से कव्वाली ने जीत दर्ज की

करण की हैट्रिक से कव्वाली ने जीत दर्ज की

0
करण की हैट्रिक से कव्वाली ने जीत दर्ज की
Birsa Munda

हटिया ब्वॉयज, सेरसा रांची व नाइन बुलेट भी जीते रांची. सीएए की ओर से आयोजित सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में हटिया ब्वॉयज, सेरसा रांची व नाइन बुलेट कव्वाली की टीम ने जीत दर्ज की. वहीं, विजय क्लब बड़ा घाघरा व आदिवासी सुख शांति क्लब का मैच गोल रहित बराबरी पर समाप्त हुआ. खेलगांव के प्रैक्टिस ग्राउंड पर खेले गये पहले मैच में हटिया ब्वॉयज ने मोरहाबादी एफसी को 2-0 से हराया. हटिया के लिए 30वें मिनट में सोनू तिग्गा व 67वें मिनट में आमोस ने गोल किये. दूसरे मुकाबले में सेरसा रांची ने जय जवान क्लब को 2-0 से हराया. 43वें व 48वें मिनट में सतीश तिर्की ने गोल किया. उधर, मुख्य स्टेडियम ग्राउंड में खेले गये पहले मैच में नाइन बुलेट कव्वाली ने बांधगाड़ी एफसी को 5-1 से पराजित किया. पहली बार सीनियर डिवीजन में खेल रही कव्वाली के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. टीम के लिए करण बैठा ने हैट्रिक गोल किये. करण ने 41वें, 56वें व 61वें मिनट में गोल दागे. वहीं, 36वें मिनट में रॉकी लकड़ा व 40वें मिनट में प्रेम तिर्की ने गोल किया. बांधगाड़ी की ओर से 74वें मिनट में अंकित ने गोल किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel