[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची बरियातू, मेकन, कव्वाली और ब्लैक टाइगर सेमीफाइनल में पहुंचे

बरियातू, मेकन, कव्वाली और ब्लैक टाइगर सेमीफाइनल में पहुंचे

0
बरियातू, मेकन, कव्वाली और ब्लैक टाइगर सेमीफाइनल में पहुंचे

रांची. बरियातू, मेकन, कव्वाली और ब्लैक टाइगर की टीमें सीनियर डिवीजन फुटबॉल के फाइनल में पहुंच गयी हैं. बुधवार को स्टेडियम ग्राउंड पर खेले गये पहले क्वार्टर फाइनल में राजा स्पोर्ट्स बरियातू ने स्वर्णरेखा एफसी को 3-0 से पराजित किया. बरियातू की ओर से मैच के पहले मिनट में रौशन कुमार, 37वें मिनट में ओमा तांग और 43वें मिनट में अंकित सिंह ने गोल किया. दूसरे क्वार्टर फाइनल में मेकन ने रोमांचक मुकाबले में हटिया बॉयज को 2-1 से हराया. मेकन की ओर से मैच के 37वें मिनट में अंकित होरो ने पहला गोल किया. इसके सात मिनट बाद 44वें मिनट में शंकर उरांव ने दूसरा गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी. हालांकि मैच के 61वें मिनट में हटिया बॉयज के तरुण ने गोल कर हार का अंतर कम किया. उधर, प्रैक्टिस ग्राउंड पर तीसरे क्वार्टर फाइनल में कव्वाली ने स्पोर्टिंग यूनियन को 1-0 से पराजित किया. कव्वाली की ओर से मैच के 36वें मिनट में निखिल कच्छप ने मैच का एकमात्र गोल किया. दिन के चौथे क्वार्टर फाइनल में ब्लैक टाइगर ने अरगोड़ा एफसी को टाइब्रेकर में 4-1 से हराया. निर्धारित समय तक दोनों टीमों की ओर से कोई गोल नहीं हो सका. गुरुवार को दोपहर 2.30 बजे से ब्लैक टाइगर व कव्वाली के बीच पहला सेमीफाइनल और दोपहर 3.45 बजे से बरियातू व मेकन के बीच दूसरा सेमीफाइनल खेला जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel