[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची स्वर्णरेखा को हरा नॉकआउट में पहुंचे हटिया ब्वॉयज

स्वर्णरेखा को हरा नॉकआउट में पहुंचे हटिया ब्वॉयज

0
स्वर्णरेखा को हरा नॉकआउट में पहुंचे हटिया ब्वॉयज

रांची. छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) के तत्वावधान में खेलगांव के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले जा रहे सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में शनिवार को आरएफए व विजय क्लब बड़ा घाघरा का मैच 0-0 की बराबरी पर छूटा. वहीं, दूसरे अहम मुकाबले में अरगोड़ा एफसी ने बांधगाड़ी एफसी को 2-1 से पराजित किया. उधर, प्रैक्टिस ग्राउंड में खेले गये पहले मैच में जय जवान ने अमर भारती को 1-0 से हराया. दूसरे मैच में हटिया ब्वॉयज ने स्वर्णरेखा एफसी को 1-0 से हराया. इस जीत के साथ ही हटिया ब्वॉयज ने ग्रुप-सी से नॉकआउट के लिए क्वालीफाई कर लिया. ग्रुप-ए से बरियातू व मेकन, ग्रुप-बी से ब्लैक टाइगर व स्पोर्टिंग यूनियन, ग्रुप-सी से हटिया ब्वॉयज आैर ग्रुप-डी से नाइन बुलेट कव्वाली ने क्वार्टर फाइनल मैच खेलने के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है.

12 से होंगे नॉकआउट मुकाबले

नॉकआउट मुकाबले 12 जून से खेले जायेंगे. 12 जून को चारों क्वार्टर फाइनल मुकाबले, जबकि 13 को दोनों सेमीफाइनल और 15 जून को फाइनल मैच खेला जायेगा. क्वार्टर फाइनल के मैच प्रैक्टिस व स्टेडियम ग्राउंड में खेले जायेंगे. वहीं, सेमीफाइनल व फाइनल मैच प्रैक्टिस ग्राउंड में खेले जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel