[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची बरियातू, जेएसएसपीएस और गाड़ी होटवार जीते, मेकन-आदर्श मैच ड्रॉ

बरियातू, जेएसएसपीएस और गाड़ी होटवार जीते, मेकन-आदर्श मैच ड्रॉ

0
बरियातू, जेएसएसपीएस और गाड़ी होटवार जीते, मेकन-आदर्श मैच ड्रॉ

रांची. छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) के तत्वावधान में आयोजित सीनियर डिवीजन फुटबॉल में मंगलवार को आदर्श अकादमी ने मजबूत मेकन को गोल रहित ड्रॉ पर रोक दिया. दिन के अन्य मुकाबलों में बरियातू, जेएसएसपीएस और गाड़ी होटवार ने जीत दर्ज की. खेलगांव के प्रैक्टिस ग्राउंड में खेले गये दिन के पहले मैच में गाड़ी होटवार ने रुप्पुपीढ़ी को 1-0 से हराया. मैच का एकमात्र गोल मैच के 37वे मिनट में अमित ने किया. दूसरे मैच में जेएसएसपीएस ने कांके को 2-0 से पराजित किया. जेएसएसपीएस की ओर से 30वें मिनट में कृष्ण कुमार ने, जबकि 50वें मिनट में महेंद्र बेदिया ने गोल किया. दिन का तीसरा मैच मुख्य स्टेडियम में खेला गया, जिसमें आदर्श क्लब ने मेकन को ड्रॉ पर रोक दिया. एक अन्य मैच में राजा स्पोर्ट्स बरियातू ने फोर एस बड़ाम को 3-0 से हराया. बरियातू की ओर से मैच के 23वें मिनट में तौहिद अहमद, 37वें मिनट में बिनोद मरांडी और 48वें मिनट में मनोज मरांडी ने गोल किये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel