[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची School Holiday : 5 और 6 जनवरी को स्कूल बंद, जानें वजह

School Holiday : 5 और 6 जनवरी को स्कूल बंद, जानें वजह

0
School Holiday : 5 और 6 जनवरी को स्कूल बंद, जानें वजह
पांच और छह जनवरी तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश (Photo: AI)

School Holiday : ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने पांच और छह जनवरी तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है. आदेश के तहत सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूल में केजी से 12वीं तक की कक्षाएं बंद रहेंगी. सरकारी विद्यालयों में शीतकालीन छुट्टियां पांच जनवरी तक पहले से ही थीं. इसे एक दिन और बढ़ा दिया गया है. लेकिन छह जनवरी को सरकारी विद्यालय शिक्षकों के लिए खुले रहेंगे. यानी शिक्षक विद्यालय में उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति इवीवी पर दर्ज करेंगे और गैर शैक्षणिक कार्यों का निष्पादित करेंगे. प्रशासन ने विद्यालय प्रबंधन को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है. आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि उक्त अवधि में किसी विद्यालय में परीक्षा आयोजित है, तो विद्यालय अपने विवेकानुसार विद्यालय में परीक्षा का संचालन कर सकते है. इधर, 10 वीं और 12 वीं की कक्षाओं का संचालन विद्यालय अपने हिसाब से कर सकते है.

रांची जिला येलो जोन की श्रेणी में शामिल

रांची जिले को येलो जोन की श्रेणी में चिह्नित किया गया है. मौसम केंद्र के अनुसार, रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेसि के करीब गिरा. रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 20.6 तथा न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेसि के आसपास रहा. वहीं, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान करीब पांच डिग्री सेसि गिरा. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 21 तथा न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेसि के आसपास रहा. चाईबासा का अधिकतम तापमान सामान्य शनिवार की तुलना में करीब छह डिग्री सेसि नीचे गिर गया.

12वीं तक की कक्षाएं स्थगित पांच व छह को स्थगित

हजारीबाग जिले में अत्यधिक ठंड एवं शीतलहरी को देखते हुए सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों में प्रारंभिक से 12वीं तक की कक्षाएं पांच से छह जनवरी तक स्थगित कर दी गयी है. वहीं, किसी विद्यालय में कक्षा 10वीं अथवा 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा पूर्व से निर्धारित है, तो ऐसी स्थिति में परीक्षा का संचालन पूर्वाह्न 10:00 बजे के बाद होगा. यह निर्देश डीसी शशि प्रकाश सिंह ने चार जनवरी की देर शाम जारी किया है. उन्होंने जारी निर्देश में मौसम विभाग का हवाला दिया है. पत्र अनुसार निर्देश नहीं मानने वाले स्कूल प्रबंधन दोषी होंगे. ठंड में खराब मौसम को देखते हुए डीसी ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सर्वोपरि बताया है.

Previous article Paramahansa Yogananda Jayanti 2026: शरीर से परे गुरु, श्री श्री परमहंस योगानन्द का अमर संदेश
Next article Nayak 2 में अनिल कपूर की वापसी से मचेगा बवाल, को-प्रोड्यूसर ने लगाई मुहर, एक्टिंग के साथ प्रोडक्शन भी संभालेंगे
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel