[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची School Holiday : झारखंड के स्कूलों में अगले साल 60 दिन छुट्टी

School Holiday : झारखंड के स्कूलों में अगले साल 60 दिन छुट्टी

0
School Holiday : झारखंड के स्कूलों में अगले साल 60 दिन छुट्टी
झारखंड के स्कूलों में कितने दिन रहेगी छुट्टी जानें (Photo: AI)

School Holiday : झारखंड के सभी सरकारी/सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) विद्यालयों में वर्ष 2026 के लिए एकीकृत अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया गया है. अवकाश कैलेंडर प्राथमिक से लेकर प्लस टू उच्च विद्यालय तक प्रभावी होगा. वर्ष 2026 में स्कूलों में कुल 60 दिनों का अवकाश होगा. झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (जेसीइआरटी) द्वारा जारी पत्र के अनुसार, इनमें पांच अवकाश की तिथि का निर्धारण स्थानीय पर्व-त्योहार व आवश्यकता को देखते हुए संबंधित जिला द्वारा किया जायेगा. जिला द्वारा तय अवकाश की जानकारी अगला शैक्षणिक सत्र शुरू होने के पूर्व जेसीइआरटी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है.

जेसीइआरटी द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए शीतकालीन व ग्रीष्मकालीन छुट्टी की तिथि में संशोधन किया जा सकता है. राज्य के उर्दू विद्यालयों में साप्ताहिक अवकाश शुक्रवार को होगा. राष्ट्रीय पर्व का आयोजन विद्यालयों में किया जाना आवश्यक होगा. राष्ट्रीय पर्व को छोड़कर किसी भी अवसर पर रैली/प्रभात फेरी में बच्चे शामिल नहीं होंगे. विभागीय आदेश से अगर कोई विशिष्ट दिवस/समारोह आयोजित किया जाता है, तो इसे विद्यालय शिक्षण समय अपराह्न तीन बजे के बाद करने को कहा गया है.

गर्मी की छुट्टी 22 मई से 10 जून तक

राज्य के स्कूलों में अगले वर्ष गर्मी की छुट्टी 22 मई से 10 जून तक होगा. वहीं, शीतकालीन अवकाश 28 दिसंबर से 31 दिसंबर तक होगा. अगले माह स्कूलों में 10 दिन अवकाश रहेगा.

यह भी पढ़ें : School Holiday : झारखंड के स्कूलों के समय में होगा बदलाव या कर दी जाएगी छुट्टी

संघ ने की सुधार की मांग

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश प्रवक्ता नसीम अहमद ने जेसीइआरटी द्वारा जारी अवकाश कैलेंडर में सुधार की मांग की है. उन्होंने कहा है कि 27 मई को बकरीद के अवकाश को गर्मी की छुट्टी में जोड़ दिया गया है. उन्होंने ईद उल फितर,दुर्गा पूजा, छठ पूजा जैसे त्योहार में अवकाश और बढ़ाने की मांग की है.

Previous article बॉर्डर पर शांति एक चाल- अरुणाचल है निशाना, भारत के चारों ओर सैन्य बेस की चाहत; पेंटागन का चीन पर खुलासा
Next article क्या आपको भी मिला इनकम टैक्स का मैसेज? 31 दिसंबर से पहले कर लें ये काम नहीं तो अटक सकता है आपका रिफंड
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel