[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची School Closed: शीतलहर का कहर, रांची में 14 जनवरी तक स्कूल बंद

School Closed: शीतलहर का कहर, रांची में 14 जनवरी तक स्कूल बंद

0
School Closed: शीतलहर का कहर, रांची में 14 जनवरी तक स्कूल बंद
रांची में ठंड का कहर, स्कूल बंद, फोटो पीटीआई

School Closed: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने झारखंड के कुछ हिस्सों में 13 से 16 जनवरी के बीच शीतलहर की आशंका के मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया है. रांची के लिए भी आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है. इसको देखते हुए रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने स्कूल में छुट्टी का निर्देश दिया है. आदेश सभी सरकारी और गैर सरकारी, निजी विद्यालयों के लिए जारी किया गया है.

14 जनवरी तक क्लास 6 तक स्कूल बंद

रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश के अनुसार, कक्षा KG से कक्षा 06 तक की पठन-पाठन कार्य दिनांक 12.01.2026 (सोमवार) से 14.01.2026 (बुधवार) तक पूर्णतः स्थगित रहेगा.

कक्षा 07 से कक्षा 12 तक स्कूल का समय बदला

डीसी के आदेशानुसार कक्षा 07 से कक्षा 12 तक के छात्र/छात्राओं का पठन-पाठन कार्य सुबह 10:00 बजे से संचालित किया जाएगा.

विद्यालय अपने विवेकानुसार ले सकते हैं परीक्षा

आदेश में कहा गया है कि यदि 12 से 14 जनवरी के दौरान विद्यालय में परीक्षा आयोजित है, तो परीक्षा का संचालन विद्यालय अपने विवेकानुसार कर सकते हैं.

ठंड से बचाव का निर्देश

ठंड से बचाव को लेकर निर्देश दिया गया है. आदेश में कहा गया, सभी अभिभावक, छात्र/छात्रा एवं विद्यालय प्रबंधन से अनुरोध है कि वे ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें एवं बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें.

ये भी पढ़ें: School Closed: घने कोहरे और शीतलहर का कहर, यहां स्कूल 15 जनवरी तक बंद

Previous article hajipur news. देसरी को अनुमंडल बनाने व एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग
Next article थावे में हिरासत में लिये गये दो युवक, कोर्ट में हुई पेशी
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel