[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Ranchi News : साईं बाबा की शताब्दी पर भक्ति, नाट्य और सेवा से सजी अमृत संध्या

Ranchi News : साईं बाबा की शताब्दी पर भक्ति, नाट्य और सेवा से सजी अमृत संध्या

0
Ranchi News  : साईं बाबा की शताब्दी पर भक्ति, नाट्य और सेवा से सजी अमृत संध्या

रांची. श्री सत्य साईं बाबा का 100वां जन्मदिवस देश भर में मनाया जा रहा है. इसी कड़ी में श्री सत्य साईं सेवा संगठन, रांची की ओर से मेकन कम्युनिटी भवन में रविवार को साईं अमृत संध्या का आयोजन किया गया. भगवान श्री सत्य साईं बाबा के जीवन और मिशन पर ऑडियो-वीडियो प्रस्तुति दिखायी गयी. डॉ डी मुखर्जी ने भगवान श्री सत्य साईं बाबा के आदर्शों और नि:स्वार्थ सेवाओं पर प्रकाश डाला. मेकन सीएमडी एसके वर्मा ने समिति द्वारा समाज के लिए किए जा रहे नियमित कार्यों पर चर्चा की. भारत सेवाश्रम रांची के स्वामी रंजन महाराज व पुरुलिया के स्वामी ने समाज के लिए नि:स्वार्थ सेवा की आवश्यकता पर व्याख्यान दिया. यूपी सिंह ने भगवान श्री सत्य साईं बाबा के दिव्य प्रेम की शक्ति के बारे में बताया, जिसने उनके जीवन दृष्टिकोण और उद्देश्य को बेहतर बनाने में मदद की. क्षितिज मूक-बधिर विद्यालय, निवारणपुर के बच्चों ने सांकेतिक भाषा में कृष्ण-सुदामा मिलन नाटक का मंचन किया. मेकन बाल विकास के बच्चों ने बाल विकास का महत्व विषय पर नाटक प्रस्तुत किया. भगवान को भोग अर्पण करने के बाद एलएन चौधरी द्वारा महामंगल आरती और शांति पाठ किया गया. इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कुणाल चौधरी ने बताया कि संगठन द्वारा नवंबर महीने में विभिन्न सेवाओं और आध्यात्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से शताब्दी समारोह मनाया गया. इस दौरान अखंड भजन, बच्चों के बीच शिक्षा सामग्री वितरण, भारत सेवाश्रम आवासीय विद्यालय में राशन व्यवस्था, खूंटी में स्कूली बच्चों के बीच कंबल और शिक्षण सामग्री वितरण, सरदार पटेल स्कूल (सेक्टर-2) में चिकित्सा व रक्तदान शिविर व निर्मल निवास कॉलोनी, जगन्नाथपुर में 700 भोजन पैकेट का वितरण किया गया. आयोजन में सुनील श्रीवास्तव, प्रदीप चक्रवर्ती, संतोष चौधरी, स्वरूपा मुखर्जी, अर्चना सिंह, सुधा चक्रवर्ती, सीखा झा आदि का सहयोग रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel