[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची रॉकमैंस प्रीमियर लीग: चैलेंजर्स और नाइट राइडर्स जीते

रॉकमैंस प्रीमियर लीग: चैलेंजर्स और नाइट राइडर्स जीते

0
रॉकमैंस प्रीमियर लीग: चैलेंजर्स और नाइट राइडर्स जीते

रांची. रॉकमैंस प्रीमियर लीग में सोमवार को दो मैच खेले गये. पहले मैच में चैलेंजर्स ने टाइटंस को चार विकेट से हराया. अमन राज मैन ऑफ द मैच बने. पहले बल्लेबाजी करते हुए टाइटंस ने 20 ओवर में छह विकेट पर 203 रन बनाये. इसमें अंकित ने 45, दीपक ने 32 रनों की पारी खेली. सौरव, अमन व उपेंद्र ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में चैलेंजर्स की टीम ने 19.3 ओवर में छह विकेट पर 206 रन बनाकर मैच जीता. इसमें साकेत कुमार 55, अमन ने 52, अमरकांत 36, आलोक, अंकित व अभिनव ने दो-दो विकेट लिये. वहीं दूसरे मैच में नाइट राइडर्स ने स्मैशर्स को 49 रन से पराजित किया. मनमोहन मांझी मैन ऑफ द मैच बने. पहले बल्लेबाजी करते हुए नाइट राइडर्स ने 18.2 ओवर में 10 विकेट पर 152 रन बनाये. इसमें रिक्की ने 29 रन बनाये. राम विमल ने तीन, सौरभ व प्रशांत ने दो-दो विेकट लिये. जवाब में स्मैशर्स की टीम 18.3 ओवर में 10 विकेट पर 103 रन बनाये. इसमें राहुल ने 23 रन बनाये. संजय ने तीन, दीपांशु ओर मनमोहन ने दो-दो विकेट लिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel