रांची. पाइपलाइन बिछाने के लिए जुडको की ओर से राजधानी के सर्कुलर रोड से लालपुर चौक होते हुए कोकर चौक तक और डंगराटोली से कांटाटोली चौक तक सड़क पर गड्ढे खोदे गये थे. लेकिन, इन गड्ढों को स्टोन डस्ट डाल कर भर दिया गया है. इस कारण वाहनों के चलने से सड़कों पर हमेशा धूल उड़ती है. वहीं, सड़क भी उबड़-खाबड़ हो गयी है. इस कारण आये दिन वाहन पलटते रहते हैं और लोग घायल हो रहे हैं. कुछ दिनों बाद सरहुल, रामनवमी व ईद का त्योहार है. ऐसे में सरहुल (11 अप्रैल को) और रामनवमी (17 अप्रैल को) जुलूस के दौरान पारंपरिक नृत्य करने व करतब दिखाने में लोगों को परेशानी हो सकती है.