[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Jharkhand : गढ़वा में हाथी के हमले में बालक की मौत से गुस्साये लोगों ने सड़क को किया जाम

Jharkhand : गढ़वा में हाथी के हमले में बालक की मौत से गुस्साये लोगों ने सड़क को किया जाम

0
Jharkhand : गढ़वा में हाथी के हमले में बालक की मौत से गुस्साये लोगों ने सड़क को किया जाम

रमकंडा (गढ़वा) : झारखंड के गढ़वा जिला में हाथी के हमले में एक बालक की मौत से गुस्साये लोगों ने रविवार को सुबह-सुबह सड़क को जाम कर दिया. दो घंटे तक लोगों ने शव के साथ विरोध-प्रदर्शन किया. बताया गया है कि शनिवार देर रात रमकंडा प्रखंड की सीमा पर स्थित रोदो गांव में हाथियों ने घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. मकान की दीवार गिर गयी और मिट्टी में दबने से धनपत सिंह के पुत्र रोसू सिंह (12) की घटनास्थल पर मौत हो गयी.

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ रविवार की सुबह दो घंटे तक बिराजपुर मोड़ पर रमकंडा-भंडरिया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. ग्रामीणों ने मृतक के परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने के साथ-साथ 10 लाख रुपये के मुआवजे की भी मांग की. उनका कहना था कि वन विभाग हाथियों को खदेड़ने की व्यवस्था करे.

लगातार दो घंटे तक प्रदर्शन की वजह से सड़क पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गयीं. जाम की सूचना मिलते ही रमकंडा थाना प्रभारी त्रिलोचन तामसोय, भंडरिया थाना के पुलिस पदाधिकारी सत्यप्रकाश दुबे, वनकर्मी आनंद कुमार, कमलेश कुमार जाम स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया. इसके बाद लोग वहां से तो हट गये, लेकिन शव को सड़क किनारे रखकर डीएफओ को बुलाने की मांग पर अड़ गये.

घंटों बाद डीएफओ अभिरूप सिन्हा ने आश्वासन दिया कि दो दिन में बंगाल से हाथियों को भगाने के लिए टीम को बुलाया जायेगा. उन्होंने यह भी कहा कि मृतक के परिजनों को प्रक्रिया पूरी होते ही चार लाख रुपये मुआवजा दिया जायेगा. इसके बाद ग्रामीण शांत हुए. डीएफओ ने परिजनों को तत्काल 10 हजार रुपये देकर आर्थिक सहायता भी दी.

जानकारी के अनुसार, मंजरी गांव में आतंक मचा रहे हाथी को वहां के लोगों ने भगा दिया था. इसके बाद शनिवार की रात हाथियों का झुंड रोदो गांव पहुंचा और धनपत सिंह के घर को तोड़ दिया. इसी दौरान दीवार के समीप सो रहे बच्चे की मलबे में दबने से मृत्यु हो गयी. हाथियों के आने की सूचना मिलते ही घर के लोगों ने आग जलाया. आग देखकर हाथी गांव के दूसरी ओर भाग गया. यहां से भागे हाथी ने गांव के ही मालदेव सिंह के घर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया.

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में हाथियों के चिंघाड़ने की आवाज सुनते ही तमाम मवेशी रस्सी तोड़कर भाग गये. हाथियों ने गांव के राजेंद्र भुइयां व नारायण यादव के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया है.

Previous article अमित शाह ने कालीघाट में मां काली की पूजा की
Next article रेलवे परिसर व ट्रेनों में 2017-2019 के बीच सामने आये 160 से अधिक बलात्कार के मामले
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel