[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Road Accidents: झारखंड में सड़क दुर्घटनाओं में 5 लोगों की मौत

Road Accidents: झारखंड में सड़क दुर्घटनाओं में 5 लोगों की मौत

0
Road Accidents: झारखंड में सड़क दुर्घटनाओं में 5 लोगों की मौत
हजारीबाग में सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बाइक. फोटो : प्रभात खबर

Road Accidents Killed 5 in Jharkhand: झारखंड में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गयी. पुलिस ने यह जानकारी दी है. पुलिस ने बताया कि हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र के चरही-घाटो रोड पर बृहस्पतिवार दोपहर एक वाहन ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार 2 युवकों की मौत हो गयी. बहेरा के सोनरा टोला निवासी अभिषेक मुर्मू (21) और रांची निवासी उसका साला बंदी सोरेन मोटरसाइकिल पर सवार था. फुसरी पुल के पास एक वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी.

पलामू में सरकारी कर्मचारी राकेश कुमार की मौत

अन्य घटना में पलामू जिले में राज्य सरकार के एक कर्मचारी की मोटरसाइकिल की एक एसयूवी से आमने-सामने टक्कर हो गयी, जिससे उनकी मौत हो गयी. हादसा मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा गांव में हुआ. अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) मणिभूषण प्रसाद ने बताया कि मृतक की पहचान चैनपुर निवासी राकेश कुमार (40) के रूप में हुई है. दुर्घटना के बाद कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी.

Road Accidents: कोडरमा जिले में 2 सड़क हादसों में 2 की मौत

कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र में बुधवार को अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 2 और मोटरसाइकिल सवारों की मौत हो गयी. चंदवारा के थाना प्रभारी धानेश्वर सिंह ने बताया कि पहली दुर्घटना चंदवारा बाजार में काली मंडप के पास हुई. उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल सवार सागर कुमार (18) अपने घर की ओर जा रहा था, तभी भारी बारिश के कारण मोटरसाइकल पर से नियंत्रण खो बैठा और वह फिसलकर सड़क पर गिर गया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रांची-पटना राजमार्ग पर फिसली मोटरसाइकिल, अधेड़ की मौत

अधिकारी ने कहा कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल एक घर के दरवाजे से टकराकर बरामदे में जा गिरी. कुमार के सिर में चोट आयी. जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाने के दौरान कुमार की मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि दूसरी दुर्घटना रांची-पटना राजमार्ग पर उरवान मोड़ के पास हुई, जहां एक अन्य मोटरसाइकिल सवार फिसल गया. मृतक की पहचान मदनगुंडी निवासी 45 वर्षीय वरुण पांडे के रूप में हुई है. सिंह ने बताया कि पांडे को भी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें

प्रेम प्रसंग का दर्दनाक अंत! 8 दिन से लापता युवक का शव कुआं में मिला, महिला ने की आत्महत्या

हजारीबाग में दर्दनाक हादसा, दशहरा के दिन 2 परिवारों के चिराग बुझे, चरही-घाटो मुख्य मार्ग घंटों जाम

रांची में धू-धू कर जला रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद, हेमंत सोरेन बोले- बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है ‘विजयादशमी’

झारखंड में 24 घंटे में हुई 401 फीसदी अधिक वर्षा, राजदाह में सबसे ज्यादा 208 मिमी बारिश

Previous article ओडिशा के तट से गुजर गया डीप डिप्रेशन, झारखंड के 5 जिलों में आज भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट
Next article Women World Cup 2025: पाकिस्तान को मिली करारी शिकस्त, बांग्लादेश की दमदार जीत में चमकीं मारूफा अख्तर
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel