[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Aapki Aawaz रांची में ट्रक और बाइक के बीच भीषण टक्कर में दो की मौत, एक की हालत नाजुक

रांची में ट्रक और बाइक के बीच भीषण टक्कर में दो की मौत, एक की हालत नाजुक

0
रांची में ट्रक और बाइक के बीच भीषण टक्कर में दो की मौत, एक की हालत नाजुक

राजधानी रांची के खरसीदाग ओपी इलाके के कोचबोंग रिंगरोड में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां ट्रक और बाइक में सीधी टक्कर हो गई. घटना में बाइक सवार 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल है. घायल व्यक्ति को इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मौके पर पहुंची पुलिस, ट्रक और बाइक को किया जब्त

इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने ट्रक और बाइक को जब्त कर लिया. जानकारी के मुताबिक यह घटना नामकुम थाना क्षेत्र के पास स्थित रिंग रोड पर हुई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं पहने थे, साथ ही बाइक की गति बहुत ही ज्यादा तेज थी, जिसके कारण यह घटना हुई.

दोनों मृतकों की हुई शिनाख्त

पुलिस ने बाइक के आधार पर दोनों मृतकों की शिनाख्त कर ली है. एक मृतक हुंडरू का रहने वाला बताया जा रहा है तो वहीं, दूसरा नामकुम थाना क्षेत्र के महुआ टोली निवासी बताया जा रहा है. दोनों मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए रांची के रिम्स अस्पताल भेज दिया गया है. इस रोड एक्सीडेंट में घायल का इलाज भी रिम्स में चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. फिलहाल, पुलिस आगे की जांच और कार्रवाई कर रही है.

Also Read: झारखंड के खूंटी में बड़ा सड़क हादसा, गाड़ी पलटने से ग्राम प्रधान समेत 4 लोगों की मौत, 8 लोग गंभीर रूप से घायल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel