[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची RIMS News: रिम्स में MBBS, PG और सुपर स्पेशियलिटी सीटों में होगी बढ़ोतरी, केंद्र से मांगी जाएगी मदद

RIMS News: रिम्स में MBBS, PG और सुपर स्पेशियलिटी सीटों में होगी बढ़ोतरी, केंद्र से मांगी जाएगी मदद

0
RIMS News: रिम्स में MBBS, PG और सुपर स्पेशियलिटी सीटों में होगी बढ़ोतरी, केंद्र से मांगी जाएगी मदद
बैठक करते स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह

RIMS News: झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में मेडिकल शिक्षा के विस्तार की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया है. रिम्स में एमबीबीएस (यूजी), पीजी और सुपर स्पेशियलिटी की सीटों में बड़े पैमाने पर बढ़ोतरी की तैयारी चल रही है. बढ़ी हुई सीटों के अनुरूप आधारभूत संरचना विकसित करने और केंद्र सरकार से वित्तीय सहायता मांगने के लिए स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसी सिलसिले में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में विशेष सचिव डॉ नेहा अरोड़ा, अपर सचिव शशि प्रकाश सिंह, संयुक्त सचिव ललित मोहन शुक्ला, रिम्स के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ हिरेंद्र बिरूआ, मार्श एंड वॉइस के परामर्शी और जेएसबीसीसीएल के अधिकारी मौजूद रहे.

MBBS, PG और सुपर स्पेशियलिटी सीटों में होगा इजाफा

बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) को रिम्स में सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया है. प्रस्ताव के अनुसार एमबीबीएस की सीटें 176 से बढ़ाकर 250, पीजी सीटें 180 से बढ़ाकर 275 और सुपर स्पेशियलिटी सीटें 11 से बढ़ाकर 100 करने की योजना है.

इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए केंद्र से मांगी जाएगी राशि

अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि सीटों में प्रस्तावित वृद्धि को देखते हुए रिम्स में भवन, हॉस्टल, विभागीय कक्ष, प्रयोगशालाएं, ऑपरेशन थिएटर (ओटी), आधुनिक उपकरण, फैकल्टी, रेजिडेंट डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और अन्य मानव संसाधनों की आवश्यकता का विस्तृत आकलन किया गया है. उन्होंने बताया कि इसी आकलन के आधार पर भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा, ताकि केंद्र सरकार की योजना के तहत प्रत्येक अतिरिक्त सीट पर लगभग 1.5 करोड़ रुपये तक की वित्तीय सहायता प्राप्त की जा सके.

15 दिनों में तैयार होगी संशोधित डीपीआर

अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि रिम्स की वर्तमान सुविधाओं और भविष्य की आवश्यकताओं का विस्तृत मूल्यांकन कर प्रस्ताव तैयार किया जाए, ताकि किसी भी संसाधन की कमी न रहे. उन्होंने जेएसबीसीसीएल को निर्देश दिया कि 15 दिनों के भीतर संशोधित विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) विभाग को सौंपा जाए, जिससे समय पर केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जा सके.

पलामू और दुमका मेडिकल कॉलेजों का भी होगा विस्तार

बैठक में पलामू और दुमका मेडिकल कॉलेजों में भी मेडिकल सीटें बढ़ाने की योजना की समीक्षा की गई. दोनों मेडिकल कॉलेजों के विस्तार और उन्नयन के लिए संबंधित उपायुक्तों की ओर से अतिरिक्त भूमि उपलब्ध करा दी गई है. अपर मुख्य सचिव ने कहा कि भविष्य में दोनों मेडिकल कॉलेजों में पीजी पाठ्यक्रम शुरू करने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा. इसके लिए आधारभूत संरचना का आकलन कर संशोधित डीपीआर तैयार किया जाएगा और आवश्यक स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को भेजा जाएगा.

रिम्स परिसर में चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान

बैठक के दौरान रिम्स परिसर की साफ-सफाई पर भी विशेष जोर दिया गया. अपर मुख्य सचिव ने मेडिकल सुपरिटेंडेंट को निर्देश दिया कि पूरे परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए. साथ ही परिसर में मौजूद अनावश्यक आंतरिक बाउंड्री और अन्य अवरोधों को हटाकर रिम्स को अधिक व्यवस्थित और सुगम बनाया जाए.

ये भी पढ़ें…

माध्यमिक आचार्य मामला: 2819 अभ्यर्थियों के री-एग्जाम पर सुनवाई, हाईकोर्ट ने केस सिंगल बेंच को लौटाया

अब अस्थायी कर्मचारियों को भी मिलेगा पेंशन का लाभ, झारखंड हाइकोर्ट का फैसला

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel