[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची रिम्स में आंखों के जूनियर डॉक्टर अब आसानी से कर सकेंगे सर्जरी की प्रैक्टिस

रिम्स में आंखों के जूनियर डॉक्टर अब आसानी से कर सकेंगे सर्जरी की प्रैक्टिस

0
रिम्स में आंखों के जूनियर डॉक्टर अब आसानी से कर सकेंगे सर्जरी की प्रैक्टिस
रिम्स अस्पताल

रांची : रिम्स में आंखों के जूनियर डॉक्टर अब आसानी से सर्जरी की प्रैक्टिस कर सकेंगे. क्षेत्रीय नेत्र संस्थान, रिम्स में प्रदेश की पहली सर्जिकल स्किल एवं वेट लैब का उदघाटन शनिवार को रिम्स के निदेशक प्रोफेसर डॉ राजकुमार ने किया. विभागाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार ने कहा कि यह तकनीक विदेशों में डॉक्टरों की सर्जिकल ट्रेनिंग के लिए आमतौर पर इस्तेमाल की जाती है. जूनियर डॉक्टर इस लैब की मदद से कृत्रिम आंख या बकरी की आंख की मदद से शल्य क्रिया सीख सकते हैं. शुरुआती दौर में नेत्र विभाग के जूनियर डॉक्टर इस लैब में प्रैक्टिस कर सकेंगे. आने वाले दिनों में जिला स्तर पर पदस्थापित नेत्र सर्जनों के लिए भी वर्कशॉप का आयोजन किया जायेगा, ताकि वे भी इसका लाभ उठा सकें. यह लैब आंखों की सर्जरी में काफी मददगार साबित होगा. मौके पर डीन प्रोफेसर डॉक्टर विद्यापति, अधीक्षक डॉ हीरेन बिरुवा, उपाधीक्षक डॉ शैलेश त्रिपाठी, डॉ़ दीपक लकड़ा, डॉ राहुल प्रसाद आदि मौजूद थे.

बर्थ डिफेक्ट वाले बच्चों का रिम्स में होगा उपचार, सीएमइ आज

सीएमइ में मुंबई के पीडियाट्रिक सर्जन डॉ संतोष उपस्थित रहेंगेरांची. बच्चों में होनेवाली जन्मजात बीमारियों को लेकर रिम्स में उपचार की विशेष व्यवस्था होगी. जो बच्चे ऐसी बीमारी से पीड़ित हैं, उन्हें दो मार्च को अस्पताल में परामर्श दिया गया. पीडियाट्रिक सर्जन डॉ अभिषेक रंजन ने बताया कि झारखंड में ऐसी बीमारी से बड़ी संख्या में बच्चे पीड़ित हैं. परिजन बर्थ डिफेक्ट समझकर इसका इलाज कराने से भी कतराते हैं. ऐसे बच्चों के लिए आउटरीच कार्यक्रम के तहत रिम्स की ओपीडी में परामर्श दिया गया. तीन मार्च को रिम्स में इन बीमारियों पर सीएमई का आयोजन किया गया है. ट्रॉमा सेंटर के ऑडिटोरियम में इस सीएमइ का आयोजन किया जायेगा. एक्सपर्ट के रूप में मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल के पीडियाट्रिक सर्जन डॉ संतोष कर्माकर उपस्थित रहेंगे. सीमएमइ में ऐसी बीमारियों पर चर्चा की जायेगी.

Previous article धनबाद : रेलवे की सात रेल योजनाएं ट्रेनों की गति को देंगी रफ्तार
Next article झारखंड : रेलवे में एक मई से हड़ताल, 19 मार्च को दिया जायेगा नोटिस
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel