[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar बदला रांची का मौसम, धूल भरी आंधी के साथ हुई बारिश, वज्रपात का अलर्ट, इन जिलों को भी गर्मी से राहत

बदला रांची का मौसम, धूल भरी आंधी के साथ हुई बारिश, वज्रपात का अलर्ट, इन जिलों को भी गर्मी से राहत

0
बदला रांची का मौसम, धूल भरी आंधी के साथ हुई बारिश, वज्रपात का अलर्ट, इन जिलों को भी गर्मी से राहत

Jharkhand Weather Forecast Today: झारखंड में पिछले कई दिनों से लोग भीषण गर्मी झेल रहे हैं. अधिकतर जिलों का तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक हो गया था. ऐसे में मौसम विभाग ने सोमवार को एक अच्छी खबर दी है. कहा कि राजधानी रांची, गुमला समेत कम से कम 9 जिलों में वर्षा होने वाली है. मौसम विभाग ने कहा कि इस दौरान लोगों को सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि वर्षा के साथ वज्रपात भी हो सकता है.

वज्रपात के साथ वर्षा की प्रबल संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने एक तात्कालिक चेतावनी जारी की, जिसमें कहा कि गुमला, हजारीबाग, कोडरमा और रांची जिले में कुछ जगहों पर अगले एक से तीन घंटे में हल्के दर्जे की मेघ गर्जन होगी. वज्रपात के साथ वर्षा होने की भी प्रबल संभावना है. मौसम केंद्र रांची ने इसके मद्देनजर लोगों को सतर्क और सावधान रहने के लिए कहा है.

गिरिडीह, खूंटी, रामगढ़ में भी होगी वर्षा, चलेंगी तेज हवाएं

पहली तात्कालिक चेतावनी जारी करने के थोड़ी ही देर बाद मौसम विभाग ने एक और चेतावनी जारी की. इसमें कहा कि गिरिडीह, खूंटी, रामगढ़, बोकारो और पूर्वी सिंहभूम जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ वर्षा हो सकती है. इन जिलों में कुछ जगहों पर तेज हवा भी चलने की संभावना है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है.

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

वर्षा और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी करते हुए मौसम केंद्र रांची ने कहा है कि सभी लोग सावधान और सतर्क रहें. अगर मौसम बिगड़ जाये, तो सुरक्षित जगहों पर शरण ले लें. बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे शरण लेने की गलती न करें. पेड़ के साथ-साथ बिजली के खंभों से भी दूर रहें. किसानों को भी खेत में न जाने की सलाह दी गयी है.

Also Read: हीट स्ट्रोक, हीट रैश का खतरा बढ़ा, झारखंड में बढ़ते तापमान के बीच मौसम विभाग ने दी ये सलाह

किसानों को खेत में न जाने की सलाह

मौसम केंद्र रांची के पूर्वानुमान पदाधिकारी ने कहा है कि बहुत जरूरी न हो, तो किसान को खेत में जाने से बचना चाहिए. खासकर जब मौसम बिगड़ गया हो. मौसम सामान्य होने के बाद किसान अपने खेतों में जा सकते हैं. बता दें कि रांची का तापमान 36.6 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंच चुका है, जबकि डाल्टेनगंज का 42 डिग्री सेल्सियस. जमशेदपुर का तापमान भी 40 डिग्री से अधिक है.

Previous article झारखंड : रांची एसएसपी ने 7 इंस्पेक्टर्स को किया रिलीव, जानें कौन कहां गये
Next article IPL 2023: निकोलस पूरन ने बताया LSG की टीम में कौन है ‘मैंगो मैन’, Virat से भी है खास कनेक्शन, देखें वीडियो
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel