[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Ranchi news : शांतिपूर्ण माहौल दें, एचइसी को तीन माह में दौड़ाकर दिखा देंगे : सीएमडी

Ranchi news : शांतिपूर्ण माहौल दें, एचइसी को तीन माह में दौड़ाकर दिखा देंगे : सीएमडी

0
Ranchi news : शांतिपूर्ण माहौल दें, एचइसी को तीन माह में दौड़ाकर दिखा देंगे : सीएमडी

रांची. एचइसी के सीएमडी केएस मूर्ति ने कहा कि कर्मचारी तीन माह का शांतिपूर्ण माहौल दें और उपलब्ध संसाधन का उपयोग करते हुए अधिक से अधिक उत्पादन करें. इसके बाद वह एचइसी को दौड़ाकर दिखा देंगे. उक्त बातें उन्होंने हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के महामंत्री लीलाधर सिंह से दिल्ली में कही. लीलाधर सिंह ने बताया कि सीएमडी से एचइसी कर्मियों के वेतन भुगतान, मेडिकल इंश्योरेंस, इएसआइ, एलटीएल, उत्पादन में तेजी लाने पर विस्तार से चर्चा हुई. श्री मूर्ति ने कहा कि एचइसी को भेल से क्रेन का कार्यादेश और राॅ-मेटेरियल भी उपलब्ध करायेंगे. एचइसी 20 प्रतिशत के मार्जिन लाभ के साथ कार्यादेश ले और उसे पूरा करे.

कंपनी उत्पादन से चलेगी, जमीन बेचने से नहीं

उन्होंने कहा कि एचइसी को आगे बढ़ाने के लिए शांतिपूर्ण माहौल अति आवश्यक है. वह एचइसी के सीएमडी पद पर लगभग साल भर से हैं. इस बीच पांच महीने का वेतन भुगतान हुआ है, लेकिन तीन-चार माह भी शांतिपूर्ण माहौल नहीं रहा. कंपनी उत्पादन से चलेगी, जमीन-जायदाद बेचने से नहीं चलेगा. वह एचइसी के विकास की गारंटी देते हैं. भारत सरकार या कहीं और से वित्तीय सहयोग नहीं मिलने वाला है. जो कुछ करना है, अपने संसाधन से करना है. एचइसी के कर्मचारियों की मेडिकल इंश्योरेंस की राशि जमा करा कर रिन्युअल करा दिया गया है. इएसआइ का भी लाभ अस्थायी कर्मियों को जल्द मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel