रांची से सतीश कुमार की रिपोर्ट
Ranchi Water Shortage : झारखंड की राजधानी रांची के निवासियों के लिए एक जरूरी सूचना है. अगले दो दिनों तक शहर की 80 फिसदी आबादी को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार, शहर के अधिकांश इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी.
पाइप लाइन में मरम्मत के कारण लिया गया निर्णय
पेयजल एवं स्वच्छता स्वर्णरेखा शीर्षकार्य प्रमंडल, रांची के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि रूक्का शहरी जलापूर्ति योजना के तहत जुमार पुल के पास राइजिंग पाइप लाइन में मरम्मत कार्य किया जाना अत्यंत आवश्यक है. इस जरूरी काम को पूरा करने के लिए जलापूर्ति को रोकना पड़ रहा है.
इन तारीखों को नहीं मिलेगा पानी
मरम्मत कार्य के कारण निम्नलिखित तारीखों को रूक्का जलशोध संस्थान से जलापूर्ति बाधित रहेगी: 01 जुलाई 2026, 02 जुलाई 2026. विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इन दो दिनों के लिए पानी का उचित प्रबंधन पहले ही कर लें. जलापूर्ति में होने वाली इस असुविधा के लिए विभाग ने खेद प्रकट किया है.
ये भी पढ़ें: धनबाद के पीजी लॉज में कथित देह व्यापार का धंधा, पुलिस पहुंचने से पहले युवक-युवती मौके से फरार
ये भी पढ़ें: एसआईआर में सख्ती, इन 5 कैटेगरी के लोगों का कटेगा ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम
इसे भी पढ़ें: ऑनर किलिंग मामले में भाई को आजीवन कारावास, साक्ष्य छिपाने के दोषी पिता को तीन साल की सजा
