रांची. रांची विवि की नयी वेबसाइट की कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने मंगलवार को विधिवत लॉन्चिंग की. कुलपति कॉन्फ्रेंस हॉल में इसकी लॉन्चिंग की गयी. कुलपति ने कहा कि नयी वेबसाइट का होम पेज पहले की अपेक्षा ज्यादा आकर्षक है. साथ ही पूर्व की कई कमियों को भी दूर कर लिया गया है. नये स्वरूप में वेबसाइट ज्यादा यूजर फ्रेंडली व वैश्विक स्तर के कलेवर का है और छात्रों व शिक्षकों के लिए काफी उपयोगी है. मौके पर विवि के सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.