[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची शनिवार सुबह 6:00 बजे से रांची में भारी वाहनों की नो इंट्री, ईद-सरहुल के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

शनिवार सुबह 6:00 बजे से रांची में भारी वाहनों की नो इंट्री, ईद-सरहुल के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

0
शनिवार सुबह 6:00 बजे से रांची में भारी वाहनों की नो इंट्री, ईद-सरहुल के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
यातायात व्यवस्था को संभालता ट्रैफिक पुलिसकर्मी. एआई जेनरेटेड फोटो.

Ranchi Traffic Advisory: ईद-उल-फितर और प्रकृति के पर्व सरहुल पर झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार 21 मार्च 2026 की सुबह 6:00 बजे से ही भारी वाहनों की एंट्री नहीं होगी. इसका कारण यह है कि इस साल मुस्लिम धर्मावलंबियों की ईद-उल-फितर और आदिवासी समुदाय का प्रकृति पर्व सरहुल 21 मार्च को एक साथ मनाए जाएंगे. ईद के मौके पर शहर के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है. वहीं, सरहुल पर्व पर सरना स्थलों में पूजा के बाद शोभायात्रा निकाली जाएगी. सुबह से शाम तक शहर की सड़कों पर उमड़नेवाली भीड़ के मद्देनजर यातायात पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है. ट्रैफिक एसपी ने शहर के कई प्रमुख मार्गों पर आवागमन बंद रखने और डायवर्जन लागू करने का निर्णय लिया है.

रिंग रोड की ओर डायवर्ट होंगे भारी वाहन

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, ईद की नमाज और सरहुल शोभायात्रा को देखते हुए शनिवार सुबह 6:00 बजे से शहर में भारी वाहनों की नो इंट्री लागू कर दी जाएगी. वहीं, दोपहर से शहर की प्रमुख सड़कों पर सामान्य वाहनों का परिचालन भी रोक दिया जाएगा. भारी वाहनों को रिंग रोड की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा. इसके अलावा मालवाहक छोटे व्यवसायिक वाहनों का शहर में प्रवेश भी पूरी तरह बंद रहेगा. हालांकि, छोटे वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा.

हरमू बाइपास पूरी तरह रहेगा बंद

बताया गया है कि ईद को लेकर सुबह 6:00 बजे से नमाज की समाप्ति तक हरमू बाइपास रोड (किशोरगंज चौक से रातू रोड) पूरी तरह बंद रहेगा. वहीं, महात्मा गांधी मार्ग (मेन रोड), अंबेडकर चौक से राजेंद्र चौक, प्लाजा चौक से लालपुर चौक सहित कई हिस्सों में यातायात पर रोक रहेगी. डोरंडा, सुजाता चौक, कडरू पुल आदि मार्गों से वाहनों को डायवर्ट किया जायेगा. इधर, दोपहर बाद शहर के विभिन्न इलाकों से निकलनेवाली सरहुल शोभायात्राएं रेडियम चौक, शहीद चौक, अलबर्ट एक्का चौक, सुजाता चौक होते हुए सिरमटोली सरना स्थल तक पहुंचेंगी.

कहां-कहां होगी पार्किंग व्यवस्था

मेन रोड पर सैनिक मार्केट, काली मंदिर चौक टैक्सी स्टैंड और अलबर्ट एक्का चौक के पास पार्किंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी. हरमू ईदगाह के लिए गोशाला के समीप पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है. दूसरे स्थानों पर तैनात पदाधिकारी उपलब्ध खाली जगह के अनुसार पार्किंग सुनिश्चित कराएंगे.

डोरंडा और आसपास के लिए वैकल्पिक रूट

  • डोरंडा की ओर से आनेवाले वाहन सुजाता चौक से क्लब रोड होते हुए मुंडा चौक पहुंचेंगे.
  • सुजाता चौक से डोरंडा जानेवाले वाहन कडरू पुल (बिग बाजार के पास) से होकर गुजरेंगे.
  • प्लाजा चौक से लालपुर चौक तक पूरी तरह बंद रहेगा.
  • अपर बाजार के पुस्तक पथ में शहीद चौक से गांधी चौक तक आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी.
  • हिल व्यू से बरियातू मस्जिद तक बायें मार्ग पर भी यातायात बंद रहेगा.

सरहुल शोभायात्रा के दौरान बड़ा डायवर्जन

दोपहर में निकलनेवाली सरहुल शोभायात्रा कांके रोड, रातू रोड, बोड़ेया रोड, रेडियम चौक, शहीद चौक, अलबर्ट एक्का चौक, मेन रोड, सुजाता चौक होते हुए मुंडा चौक से सिरमटोली सरना स्थल तक जायेगी. नामकुम, खूंटी रोड, बिरसा चौक और डोरंडा की ओर से आनेवाली शोभायात्रा भी ओवरब्रिज, सुजाता चौक, मुंडा चौक होकर सिरमटोली पहुंचेगी. अरगोड़ा और हरमू की ओर से आने वाली यात्रा कडरू, बिग बाजार, सुजाता चौक होते हुए आगे बढ़ेगी.

इसे भी पढ़ें: Eid Ul Fitr 2026: ईद के लिए सज गईं रांची की मस्जिदें, शनिवार सुबह 9.15 पढ़ी जाएगी नमाज

दोपहर 12 बजे से वाहनों का परिचालन बंद

एसएसपी आवास चौक से कचहरी चौक, शहीद चौक, सर्कुलर रोड से जेल चौक के आगे, जाकिर हुसैन पार्क से कमिश्नर चौक, रेडियम चौक, पुराना नगर निगम मार्ग से कमिश्नर चौक, अपर बाजार से शहीद चौक, चडरी तालाब से अलबर्ट एक्का चौक, थड़पखना मार्ग, पुरुलिया रोड से सर्जना चौक, विष्णु सिनेमा से मेन रोड, टैक्सी स्टैंड, चर्च रोड, उल हाउस से मेन रोड, कर्बला से एकरा मसजिद चौक, पीपी कंपाउंड से सुजाता चौक, राजेंद्र चौक से ओवरब्रिज, सुजाता चौक, पटेल चौक से मुंडा चौक, मेकॉन चौक से फ्लाइओवर, बहुबाजार से सिरमटोली सरना स्थल की ओर.

इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर में बनेगा इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च, निर्माण पर 22.03 करोड़ खर्च

Previous article घाटे वाले शेयर भी बचाएंगे आपका टैक्स, जानिए कैसे!
Next article मेष साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 मार्च 2026: क्या इस हफ्ते करियर में बड़ा ब्रेक मिलेगा या लव लाइफ में आएगा नया ट्विस्ट?
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel