[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची रांची के डार्लिंग अपार्टमेंट में दिनदहाड़े चोरी, 20 लाख के जेवर लेकर फरार हुए बदमाश

रांची के डार्लिंग अपार्टमेंट में दिनदहाड़े चोरी, 20 लाख के जेवर लेकर फरार हुए बदमाश

0
रांची के डार्लिंग अपार्टमेंट में दिनदहाड़े चोरी, 20 लाख के जेवर लेकर फरार हुए बदमाश
जांच में जुटी पुलिस टीम. सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Ranchi Theft News: रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र के इटकी रोड स्थित डार्लिंग अपार्टमेंट में दिनदहाड़े चोरी की घटना से इलाके में सनसनी मच गई. अपार्टमेंट में रहनेवाले उमेश प्रसाद के फ्लैट में मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे दो शातिर चोरों ने महज सात मिनट में चोरी की वारदात को अंजाम दिया और फ्लैट से लगभग 20 लाख रुपये के जेवरात समेत 50 हजार रुपये नकद की चोरी कर फरार हो गये. दोनों आरोपियों की उम्र लगभग 20 से 30 वर्ष के बीच है. सीसीटीवी फुटेज में दोनों चोर अपार्टमेंट में घुसते और निकलते भी दिख रहे हैं. 

मिठाई खरीदने गई थी पत्नी

जानकारी के अनुसार उमेश प्रसाद लोहरदगा में आयुष डॉक्टर हैं. उनकी पत्नी फ्लैट में ताला लगाकर मिठाई खरीदने बाजार गई थी. वह दिन के करीब 11:40 बजे घर से निकली और लगभग 12:10 बजे लौटी. घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है. अंदर जाने पर अलमारी खुली मिली और सामान बिखरे पड़े थे. छानबीन करने पर पता चला कि घर से जेवरात और सात लाख रुपये नकद गायब हैं. चोरों ने जेवरात समेटने के बाद गहनों के डिब्बों को बेड पर फेंक दिया था. एक बड़ा स्क्रू ड्राइवर बेड पर और दूसरा बेड के नीचे पड़ा था. आशंका है कि चोर नकदी और जेवरात एक बैग में भर आराम से निकल गए. 

मौके पर पहुंचे वरीय अधिकारी

घटना की सूचना मिलते ही पंडरा ओपी प्रभारी विवेक सिंह मौके पर पहुंचे. उन्होंने मामले की जांच शुरू करते हुए एफएसएल और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम को बुलाया. बाद में सिटी एसपी पारस राणा और कोतवाली एएसपी निखिल राय भी मौके पर पहुंचे. अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों में दोनों चोरों के चेहरे स्पष्ट रूप से कैद हो गए हैं. दोनों चोरों ने न तो हेलमेट पहना था और न ही किसी तरह का मास्क लगाया था. पुलिस फुटेज के आधार पर उनकी पहचान कर गिरफ्तारी की कोशिश में जुट गई है.

पीड़ित के घर पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री

घटना की जानकारी मिलने पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी पीड़ित के घर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. उन्होंने डीजीपी तदाशा मिश्रा से फोन पर बात कर घटना का जल्द खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया. संजय सेठ ने कहा कि राजधानी में लगातार हो रही आपराधिक घटनाएं कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं. ऐसा प्रतीत होता है कि अपराधियों के मन से पुलिस और कानून का भय समाप्त हो गया है. आम नागरिक स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि राजधानी रांची में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू करने की मांग लंबे समय से की जा रही है और अब इस पर गंभीरता से निर्णय लिया जाना चाहिए. 

यह भी पढ़ें: सरायकेला: 3 पंचायतों को मिला PCC सड़क और नाली का तोहफा, कीचड़ और जलजमाव की समस्या होगी दूर

यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट पहुंचा माध्यमिक आचार्य नियुक्ति मामला, दस्तावेज सत्यापन के बावजूद नहीं मिला ज्वाइनिंग लेटर

यह भी पढ़ें: साहिबगंज की 70 करोड़ की पेयजल योजना पर हाईकोर्ट सख्त, अपर मुख्य सचिव को खुद जांच का आदेश

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel