[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रांची का रिंगरोड किया जाम, जानें क्या है पूरा मामला

मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रांची का रिंगरोड किया जाम, जानें क्या है पूरा मामला

0
मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रांची का रिंगरोड किया जाम, जानें क्या है पूरा मामला
सड़क पर ग्रामीणों की जमा भीड़

राजेश कुमार, रांची : रांची के रिंग रोड के ढहुटोली में बीती रात हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत मामले में बुधवार शाम रामपुर-तुपुदाना रिंग रोड को ग्रामीणों ने जाम कर दिया. जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गयी. घटना की सूचना पाकर मजिस्ट्रेट सह अंचलाधिकारी प्रभात भूषण सिंह, नामकुम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ब्रह्मदेव प्रसाद, खरसीदाग ओपी प्रभारी चुडामन, अंचल निरीक्षक दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन वह नहीं मानें. मृतक के परिजन 20-20 लाख रुपये मुआवजे की मांग कर रहे थे.

प्रशासन ने ऐसे शांत कराया मामला

मामला शांत नहीं होता देख खिजरी विधायक राजेश कच्छप सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे. विधायक की पहल के बाद एशियन पेंट्स प्रबंधन ने दोनों मृत युवक के परिजनों को सवा-सवा लाख रुपये, हीट एंड रन केस के तहत दो-दो लाख दिलाने पर सहमत हुआ. इसके अलावा अंचलाधिकारी ने अंतिम संस्कार के लिए पांच-पांच हजार रुपये देने की बात कही. तब जाकर मामला शांत हुआ. हालांकि, इसके बावजूद कुछ ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे. इसके बाद अंचलाधिकारी के आदेश पर हल्का बल का प्रयोग किया गया. इसके बाद आवागमन सामान्य हो पाया.

क्या है पूरा मामला

गौरतलब है कि मंगलवार की रात दस बजे रांची के रिंग रोड के ढहुटोली में बाइक सवार सुजीत गंझू एवं संदीप गंझू को गलत दिशा से आ रहे अज्ञात 709 वाहन ने टक्कर मार दिया था. जिससे दोनों की घटनास्थल पर मौत हो गई थी. परिजनों का कहना था कि एशियन पेंट्स के गोदाम के वाहन से ये दुर्घटना हुई. इसी कारण आज सुबह से ही ग्रामीणों ने गोदाम का घेराव किया. ग्रामीण सुबह नौ बजे से ही कंपनी के मुख्य गेट पर जुटने लगे थे. लेकिन देर शाम तक प्रबंधन की ओर से जब ठोस आश्वासन नहीं मिला तो उग्र होकर ग्रामीणों ने सड़क जाम करने का फैसला लिया.

Also Read: रांची की नेहा अभिनय के दम पर मुंबई में जमा रहीं पैठ

Previous article 48 किलो गांजा के साथ बाइक जब्त
Next article चुनाव कार्य को लेकर बसों को किया गया जब्त
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel