[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची रांची के पहाड़ी मंदिर की दानपेटी से निकले डॉलर और दीनार समेत 6 लाख रुपये

रांची के पहाड़ी मंदिर की दानपेटी से निकले डॉलर और दीनार समेत 6 लाख रुपये

0
रांची के पहाड़ी मंदिर की दानपेटी से निकले डॉलर और दीनार समेत 6 लाख रुपये

रांची : रांची स्थित पहाड़ी मंदिर का दान पेटी रविवार को खोला गया. इसके बाद मंदिर के सचिव राकेश सिन्हा एवं राजेश साहू, बादल सिंह के नेतृत्व इसकी गिनती की प्रक्रिया शुरु की गयी. इस दौरान पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गयी. जब पेटी में जमा नगदी गिनती की गयी तो डॉलर एवं दीनार समेत छ लाख पैंतालीस हजार दो सौ इकतीस रुपया निकला. हालांकि गिनती के दौरान कुछ रुपये खराब पाये गये. जिसे आरबीआई से बात कर एक्सचेंज करने पर सहमति बनी.

ये लोग रहे उपस्थित

मौके पर रांची पहाड़ी मंदिर के पुजारी और सुखदेवनगर थाना प्रभारी के अलावा राजेंद्र सिंह, राजकुमार तलेजा, उर्मिला चौधरी ,दीपक नंन्दा ,जीतू,राम सिंह , पुजारी मनोज मिश्रा, बेबी सिंह , बद्री,अमन सिंह , अश्विनी , पूजा , सोनी ,आकांक्षा शर्मा एवं तमाम शिव भक्त , मंदिर के लोग उपस्थित थे. सभी नगद रकम को पहाड़ी मंदिर विकास समिति रांची के बैंक अकाउंट में जमा कराया जाएगा. ये जानकारी बादल सिंह ने दी.

Also Read: महाशिवरात्रि पर रांची के पहाड़ी मंदिर में तीसरी आंख से रखी जाएगी नजर, सुबह 3.30 बजे से अरघा से कर सकेंगे जलार्पण

पहाड़ी मंदिर है आकर्षण का केंद्र

बता दें कि रांची के पहाड़ी मंदिर से शहर का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है. पर्यावरण प्रेमियों के लिए भी यह मंदिर महत्वपूर्ण है, क्योंकि पूरी पहाड़ी पर मंदिर परिसर के इर्द-गिर्द विभिन्न भांति के वृक्ष लगे हैं. साथ ही यहां से सूर्योदय और सूर्यास्त का अनुपम सौंदर्य भी देखा जा सकता है.

हर साल 15 अगस्त व 26 जनवरी को फहराया जाता है तिरंगा

पहाड़ी मंदिर पर हर साल 15 अगस्त व 26 जनवरी को तिरंगा फहराया जाता है. इस पहाड़ को स्वाधीनता पूर्व फांसी टुंगरी कहा जाता था. हालांकि इसका वास्तविक नाम रांची बुरू है. यहां कई स्वतंत्रता सेनानियों को अंग्रेजों द्वारा फांसी दी गई.

Previous article बकरीद पर दायित्वों का निर्वहन करेंगे पदाधिकारी
Next article White Jamun: सफेद जामुन खाने के 5 सबसे धांसू लाभ
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel