[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Ranchi News: रातू रोड में सिटी राइड बस ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Ranchi News: रातू रोड में सिटी राइड बस ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

0
Ranchi News: रातू रोड में सिटी राइड बस ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर
रांची के रातू में सड़क दुर्घटना के बाद रोड जाम. फोटो : प्रभात खबर

Ranchi News|रातू (रांची), चंद्रशेखर उपाध्याय : झारखंड की राजधानी रांची में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि शव के साथ लोगों रोड को जाम कर दिया है. मृतक का नाम संगम सिंह बताया जा रहा है.

Ranchi News: हॉट लिप्स रेस्टोरेंट के पास हुई दुर्घटना

दुर्घटना रविवार (2 जून) को सुबह में हुई. बताया जा रहा है कि रातू थाना क्षेत्र के तिलता स्थित हॉट लिप्स रेस्टोरेंट के पास सिटी राइड बस ने एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. दुर्घटना में बाइक चला रहे व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया.

आक्रोशित लोगों ने शव के साथ एनएच को किया जाम

दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग शुरू कर दी. शव के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग 75 को जाम कर दिया है. रोड जाम करके लोगों ने जमकर हंगामा किया. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई है.

पलामू के पांकी का रहने वाला था मृतक

बताया जा रहा है कि मृतक टाइल्स का मिस्त्री था और बाइक से साइट पर जा रहा था. इसी दौरान असंतुलित होकर गिर गया और सिटी राइड बस के चक्के से उसका सिर कुचल गया. कहा जा रहा है कि मृतक पलामू जिले के पांकी का रहने वाला था. उसकी उम्र 37-38 साल बताई जा रही है.

दुर्घटना में घायल बच्चे का स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा इलाज

दुर्घटना में घायल बच्चे को पास के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. वहां उसका उपचार चल रहा है. बच्चे को चोट तो आई है, लेकिन उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है. पुलिस ने बाइक और बस दोनों को जब्त कर लिया है.

आक्रोशित लोग बस के मालिक को बुलाने की कर रहे मांग

आक्रोशित लोग मृतक को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं. ये लोग बस के मालिक को घटनास्थल पर बुलाने की भी मांग कर रहे हैं. उधर, पुलिस ने सिटी राइड बस के चालक को हिरासत में ले लिया है.

इसे भी पढ़ें

रांची में चैती छठ पूजा में अर्घ्य देने जा रहे 3 लोगों की सड़क हादसे में मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल

झारखंड: सड़क हादसे में रांची के चार लोगों की मौत, तेज रफ्तार कार के उड़े परखच्चे

Previous article Rice Water: चावल का पानी पीने के 4 फायदे
Next article Banka News : चोरी मामले में नामजद आरोपी से पूछताछ कर रही पुलिस
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel