[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची रांची के कटहल मोड़ से नौ लाख नकदी बरामद, चेकिंग में मिला पैसा

रांची के कटहल मोड़ से नौ लाख नकदी बरामद, चेकिंग में मिला पैसा

0
रांची के कटहल मोड़ से नौ लाख नकदी बरामद, चेकिंग में मिला पैसा
मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान रांची के कटहल मोड़ के पास मिली नकदी के साथ अधिकारी.

पिस्का नगड़ी से ब्रजेंद्र पांडेय की रिपोर्ट

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. चुनाव के मद्देनजर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और सीमावर्ती इलाकों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में रातू थाना क्षेत्र के कटहल मोड़ स्थित चौरा टांगरा के समीप बने चेक पोस्ट पर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जांच के दौरान पुलिस ने एक कार से नौ लाख रुपये नकद बरामद किए हैं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया.

कटहल मोड़ चेक पोस्ट पर रोकी गई कार

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे कटहल मोड़ चेक पोस्ट पर वाहनों की नियमित जांच की जा रही थी. इसी दौरान एक नीली रंग की सुजुकी बोलेनो कार, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर JH01EZ-3498 है. उसे पुलिस ने जांच के लिए रोका. कार की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में नकदी मिली. यह नकदी एक आभूषण दुकान संचालक के पास से बरामद की गई, जो वाहन में सवार था.

एएसआई को हुआ संदेह, खुला नकदी का राज

चेक पोस्ट पर तैनात दलादली ओपी में पदस्थापित एएसआई अरुण अकेला को इस वाहन पर संदेह हुआ. संदेह के आधार पर जब उन्होंने वाहन की गहन तलाशी ली, तो उसमें से नौ लाख रुपये नकद बरामद हुए. पूछताछ के दौरान वाहन सवार खुद को ज्वेलरी दुकान का संचालक बता रहा था, लेकिन वह नकदी से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक जवाब पुलिस को नहीं दे सका.

मजिस्ट्रेट ने आयकर विभाग को दी सूचना

नकदी बरामद होने की सूचना चेकिंग में मौजूद मजिस्ट्रेट मो. एजाज द्वारा तत्काल आयकर विभाग को दी गई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरी राशि जब्त कर ली है. साथ ही नकदी के स्रोत और उद्देश्य को लेकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. नगर निगम चुनाव को ध्यान में रखते हुए पुलिस इस मामले को काफी संवेदनशील मान रही है.

इसे भी पढ़ें: बचरा में बच्चा चोरी का प्रयास, महिला की बहादुरी से बची जान

जांच जारी, नकदी के स्रोत पर सवाल

फिलहाल पुलिस और आयकर विभाग दोनों ही नकदी के स्रोत की जांच में जुटे हुए हैं. यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं इस रकम का इस्तेमाल चुनावी गतिविधियों को प्रभावित करने के लिए तो नहीं किया जाना था. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. आगे की जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी.

इसे भी पढ़ें: धनबाद में डॉक्टर को जान से मारने की धमकी, आईसीयू के बाहर चिपकाया लेटर

Previous article वैलेंटाइन लुक को दें परफेक्ट टच – पेयर करें ये लेटेस्ट ईयर स्टड्स डिजाइन
Next article जिलेभर में चला सघन वाहन जांचसे तस्करों में हड़कंप
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel